बस श्याम चाहिए कृष्णा भजन
ना दुनिया की धन दौलत,
ना नाम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिए।
कोई दौलत का दीवाना,
शोहरत की किसी को चाहत,
दोनों नहीं रहने वाले,
यही सोच के दिल है आहत,
ना स्वर्ग की इच्छा,
ना ही बैकुंठ धाम चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिए।
दुनिया चाहे करे बुराई,
बदले में करूं भलाई,
लोगों के आंसू पोंछू,
दुःख दर्द में बनु सहाई,
ना राग द्वेष हो मन में,
ना अभिमान चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिए।
परिवार भी हो संसारी,
सब में हो भाईचारा,
कहे मोहित तेरी दया से,
खुशनुमा हो घर का नज़ारा,
ना जगवालों की रहमत,
ना एहसान चाहिए,
होंठो पे हंसी जीवन में ख़ुशी,
बस श्याम चाहिए।
Bas Shyam Chahiye | बस श्याम चाहिए | Khatu Shyam Latest Bhajan | Amit Kalra Meetu | FUll HD
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं