नवरात्रे मनाने आये हैं हम
आई हैं आई हैं माता धूमधाम से,
रण में नाचे हैं माता झूमझाम के,
नवरात्रे मनाने आये हैं हम
अम्बे मां को मनाने आये हैं हम,
शैलपुत्री ब्रह्मचारिणी चंद्रघंटिका मां,
कुष्मांडा महागौरी जय सकन्द मां।
क्वांर नवरात्रे में झांकी सजी है,
भक्तों की दर्शन को भीड़ लगी है,
चैत नवरात्रे में राम जी भी जन्में,
माता तुम्हारी महिमा बड़ी है,
नवराते मनाने आये हैं हम,
अम्बे मां को मनाने आये हैं हम,
कालरात्रि सिद्धिदात्री कात्यायनी मां,
जय जय दुर्गे जय जगदम्बे,
जय जय अम्बे मां।
पंडाल मंदिर भी जगमग सजे हैं,
सड़कें भी रातों को दिन सी लगे हैं,
जगराते गरबे की लगती झड़ी है,
माता तुम्हारी महिमा बड़ी है,
नवरात्रे मनाने आये हैं हम,
अंबे मां को मनाने आये हैं हम,
सरस्वती अन्नपूर्णा महालक्ष्मी मां,
जय जय दुर्गे जय जगदंबे,
जय जय अंबे मां।
नवराते मनाने आए हैँ हम | DEVI BHAJAN 2024 | SUYOG PATHAK & RAKESH MIRDHA | SRM Production | Lyrical
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं