जय गणेश जय गजानना लिरिक्स
गजानना गजानना,
जय गणेश जय गजानना।
सिद्धिविनायक मंगलदायक,
सिद्धिविनायक मंगलदायक,
जय गणेश गणराज,
दया कृपा करुणा बरसा दो,
गजानंद महाराज,
गजानंद महाराज,
जय गजानना जय गजानना।
शिवजी जगत पिता हैं,
गौरी माँ हैं जग की माता,
तुम उनके लाडले लाल हो,
रिद्धि सिद्धि के दाता,
तुम हो रिद्धि सिद्धि के दाता,
जगत पिता और जगदंबा की,
गोद में रहे विराज,
दया कृपा करुणा बरसा दो,
गजानंद महाराज,
गजानना गजानना,
जय गणेश जय गजानना।
गणपति बाप्पा,
मोरया,
मंगलमूर्ति मोरया।
शुभारंभ से पहले,
जो भी तुमको पूजे ध्याये,
वो निश्चित अपने कामों में,
पूरी सफलता पाए।
प्रथमेश्वर निर्विघ्न तुम्हीं सब,
प्रथमेश्वर निर्विघ्न तुम्हीं सब,
करते भक्त के काज,
दया कृपा करुणा बरसा दो,
गजानंद महाराज,
गजानंद महाराज,
जय गजानना जय गजानना।
प्रथम प्रणम्य,
प्रथम पूजित हो,
प्रथमेश्वर हो नाथ,
रखते अपने,
भक्तजनों के,
शीश पे हरदम हाथ,
हो प्रथम प्रणम्य,
प्रथम पूजित हो,
प्रथमेश्वर हो नाथ,
रखते अपने,
भक्तजनों के,
शीश पे हरदम हाथ,
शरण में जो भी,
आते हैं उनका,
जीवन देते साज,
दया कृपा करुणा बरसा दो,
गजानंद महाराज,
गजानंद महाराज,
जय गजानना जय गजानना।
सिद्धिविनायक मंगलदायक,
सिद्धिविनायक मंगलदायक,
जय गणेश गणराज,
दया कृपा करुणा बरसा दो,
गजानंद महाराज,
गजानंद महाराज,
जय गजानना जय गजानना।
जय गणेश गणराज | Jay Ganesh Ganaraj | Ganesh Bhajan | Ganesh Songs | Bhakti Songs | Ganesh Ji Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं