तन मन धन से सदा सुखी हो भारत लिरिक्स Tan Man Dhan Se Sada Lyrics

तन मन धन से सदा सुखी हो भारत लिरिक्स Tan Man Dhan Se Sada Lyrics


तन मन धन से सदा सुखी हो भारत लिरिक्स Tan Man Dhan Se Sada Lyrics

तन मन धन से सदा सुखी हो,
भारत देश हमारा,
सभी धर्म अरु सभी पंथ पक्ष को,
दिल से रहे प्यारा,
विजयी हो विजयी हो,
विजयी हो भारत देश हमारा।

निर्भय हो यह देश की माता,
मंगल किर्ति कराने,
सत्य शील अरु निर्मल मन से,
वीरों को ऊपजाने,
सदगुणी हो यह देश की जनता,
जीवन सुख सजवाने,
रंक राव पंडित भिखारी,
सबको सुख दिलवाने,
विजयी हो विजयी हो,
विजयी हो भारत देश हमारा।

स्पृश्या स्पृश्य हटे यह सारा,
देश कलंक मिटाने,
सब के मन कर्तव्यशील हो,
धन उधोग बढ़ाने,
सबका हो विश्वास प्रभु पर,
अपनी शक्ति बढाने,
ब्रम्हचर्य अध्यात्म देवीगुण,
घर घर में प्रगटाने,
सारा भारत रहे सिपाही,
शत्रु को दहशाने,
तुकड़ा दास कहे स्फ़ूर्ती हो,
सब को भक्ति कराने,
विजयी हो विजयी हो,
विजयी हो भारत देश हमारा।

तन मन धन से सदा सुखी हो,
भारत देश हमारा,
सभी धर्म अरु सभी पंथ पक्ष को,
दिल से रहे प्यारा,
विजयी हो विजयी हो,
विजयी हो भारत देश हमारा।


Rashtrasant Tukdoji Maharaj – तन-मन-धन सें सदा सुखी हो, भारत देश हमारा || राष्ट्रवंदना


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Source: From the collection of Shri. Mohan Gaigol, Rashtrasant Tukdoji Maharaj Gurudev Seva Ashram Bhajan Mandal, Changefal. हे भजन share करण्यामागे फक्त महाराजांच्या ठायी असलेली भावभक्ती हा एकमेव हेतू आहे.


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url