जय बोलो हनुमान की जय बोलो सियाराम की लिरिक्स Jay Bolo Hanuman Ki Bhajan Lyrics

जय बोलो हनुमान की जय बोलो सियाराम की लिरिक्स Jay Bolo Hanuman Ki Bhajan Lyrics


जय बोलो हनुमान की जय बोलो सियाराम की लिरिक्स Jay Bolo Hanuman Ki Bhajan Lyrics

छोड़ के सब दुनियादारी,
कुछ कर लो बातें काम की,
जय बोलो हनुमान की,
जय बोलो सियाराम की।

राम नाम अनमोल खजाना,
जो कोई इसको लूटे,
उसकी रक्षा करते हनुमत,
भय बाधा सब छूटे,
अंत समय तक साथ निभाये,
ऐसी महिमा नाम की,
जय बोलो हनुमान की,
जय बोलो सियाराम की।

अवधपुरी का कर के दर्शन,
मन के फूल खिलेंगे,
राम राम जपते जपते ही,
सारे देव मिलेंगे,
मस्तक धूल लगा ले प्यारे,
श्री अयोध्या धाम की,
जय बोलो हनुमान की,
जय बोलो सियाराम की।

रिश्तो के संग मर्यादा की,
अनुपम राम कहानी,
जीवन में आदर्श बना ले,
राम को जो भी प्राणी,
नाम अमर हो जग में वैभव,
भक्ति जो निष्काम की,
जय बोलो हनुमान की,
जय बोलो सियाराम की।


Jai Bolo Hanuman Ki Jai Bolo Siya Ram Ki | जय बोलो हनुमान की जय बोलो सिया राम की | Kumar Adarsh


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song - Jai Bolo Siya Ram Ki
Singer - Kumar Adarsh
Lyrics/Composition - Kumar Vaibhav (8318923838)

Music - Yogesh Bajaj
Recordings - Swarit Studio, Bahraich
Video - Palak Entertainment
Category: Hanuman / Shri Ram Bhajan


आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url