शनि राज हे न्याय देवता लिरिक्स Shani Raj Hey Nyay Devata Bhajan
शनि राज हे न्याय देवता,
जग के पालनहार,
दया की दृष्टि डालो भगवन,
कर दो बेड़ा पार।
शनि देवा शनि देवा,
तुम चाहो तो हर पत्थर को,
कर दो हीरा मोती,
अंधकार में करो उजाला,
जगा के पावन ज्योती।
हम पर भी हे करुणासागर,
करो कोई उपकार,
दया की दृष्टि डालो भगवन,
कर दो बेड़ा पार।
शनि राज हे न्याय देवता,
जग के पालनहार,
धर्म ध्यान में रहें हमेशा,
ऐसा दो वरदान।
निष्ठा तुमसे बनी रहे बस,
ऐसा रचो विधान,
हाथ जोड़ हम करें प्रार्थना,
करो प्रभू स्वीकार।
दया की दृष्टि डालो भगवन,
कर दो बेड़ा पार,
शनि राज हे न्याय देवता,
जग के पालनहार।
शनि देवा शनि देवा,
तुमसे लगन लगायी हमने,
जोड़ा तुमसे नाता,
तुम्ही हमारे सच्चे साथी,
तुम्ही पिता और माता।
आन पड़े हैं द्वार तुम्हारे,
करो जन्म साकार,
दया की दृष्टि डालो भगवन,
कर दो बेड़ा पार,
शनि राज हे न्याय देवता,
जग के पालनहार।
शनि राज हे न्याय देवता जग के पालन हार | Shani Raj Hey Nyay Devta Jag Ke Palan Haar | Shani Bhajan
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Singer: Shailendra Bhartti
Lyrics: Devendra Rana
Music: Samuel Paul
Music Label: Wings Music
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|