पर्वो में पर्युषण हम जैनो की शान भजन

पर्वो में पर्युषण हम जैनो की शान भजन


पर्वों में पर्युषण,
हम जैनों की शान,
धर्म ध्यान और क्षमादान का,
पर्व ये बड़ा महान,
श्वेतांबर दिगंबर हो,
करते सभी गुणगान,
धर्म ध्यान और क्षमादान का,
पर्व ये बड़ा महान।

जप तप व्रत के,
दिन ये सुहाने,
गुरूवर पधारे,
जिन वाणी सुनाने,
स्वर्णिम ये अवसर,
बीत न जाए,
आओ धर्म की,
ज्योत जगाए,
महावीर की वाणी का,
आओ करें रसपान,
धर्म ध्यान और क्षमादान का,
पर्व ये बड़ा महान।

आया पर्युषण,
अँगना हमारे,
मंदिर सजे हैं,
प्रभुवर के प्यारे,
दर्शन पूजन में,
लंबी कतारें,
प्रभु की भक्ति,
साँझ सवेरे,
पर्व सुहाना आँगन आया,
आओ करें सम्मान,
महिमा अपरंपार है,
दिलबर कैसे करूँ बखान,
धर्म ध्यान और क्षमादान का,
पर्व ये बड़ा महान।

पर्वों में पर्युषण,
हम जैनों की शान,
धर्म ध्यान और क्षमादान का,
पर्व ये बड़ा महान,
श्वेतांबर दिगंबर हो,
करते सभी गुणगान,
धर्म ध्यान और क्षमादान का,
पर्व ये बड़ा महान।



इस साल का पर्युषण पर्व का सबसे बेहतरीन भजन । PARV PARYUSHAN HUM JAINO KI SHAN 2019 # VOICE OF PRACHI

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post