हम हाथ उठाकर कहते हैं हम हो गए भजन
हम हाथ उठाकर कहते हैं हम हो गए डमरू वाले के भजन
हम हाथ उठाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के,
हम हो गए डमरू वाले के,
हम ताली बजाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।
कोई तुझ सा ना अंतर्यामी,
तू ही सारे जग का स्वामी,
जयकारा लगाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के,
हम हाथ उठाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।
मेरे जीने का तू सहारा है,
मुझे प्राणों से तू प्यारा है,
जयकारा लगाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के,
हम हाथ उठाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।
तेरी कावड़ लेके आया रहूं,
तेरी महिमा हर पल गाता रहूं,
कावड़ के घुंघरू कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के,
हम हाथ उठाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।
जब तक ये मेरी सांस चले,
तेरा भक्त रहे तेरी छैंयां तले,
हम शीश झुका कर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के,
हम हाथ उठाकर कहते हैं,
हम हो गए डमरू वाले के।
सावन भजन | हम हाथ उठाकर कहते है, हम हो गए डमरू वाले के | Shiv Bhajan | Sawan Bhajan | Kajal Malik
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
■ Title ▹ Ham Haath Utha Kar Kehte Hai Ham Ho Gaye Damroo Wale Ke
■ Artist ▹ Komal Bhardwaj
■ Singer ▹Kajal Malik
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics ▹ Traditional
■ Composer ▹ Traditional
■ Artist ▹ Komal Bhardwaj
■ Singer ▹Kajal Malik
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics ▹ Traditional
■ Composer ▹ Traditional
डमरू वाले के हो जाने का मतलब है जीवन का सारा भार अब उनके चरणों में रख दिया। हाथ उठाकर, ताली बजाकर, जयकारा लगाकर पुकारते हैं कि अब हम तुम्हारे ही हो गए। कोई अंतर्यामी तुझ सा नहीं, जो हर दिल की बात जान लेता है, सारे जग का स्वामी तू ही है। जीने का सहारा तू है, प्राणों से भी ज्यादा प्यारा तू है। जब कावड़ कंधे पर उठाकर चलते हैं, घुंघरू की छम-छम में बस तेरी महिमा गूँजती रहती है। हर पल गाते रहते हैं, क्योंकि तेरा नाम सुनकर मन को चैन मिलता है, दुख भूल जाते हैं।
जब तक सांस चलेगी, तब तक तेरी छाँव में रहेंगे, भक्त बनकर तेरे ही रहेंगे। शीश झुकाकर, हाथ जोड़कर, दिल से कहते हैं कि अब हम डमरू वाले के हो गए। यह समर्पण इतना गहरा है कि जीवन की हर थकान मिट जाती है, हर संकट दूर हो जाता है। बाबा की कृपा से जो उनका हो जाता है, उसे फिर कभी अकेलापन नहीं सताता। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री महादेव जी की।
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
