कृष्ण कृपा हो तभी कृष्ण का नाम ले सकोगे लिरिक्स Krishna Kripa Ho Tabhi Lyrics

कृष्ण कृपा हो तभी कृष्ण का नाम ले सकोगे लिरिक्स Krishna Kripa Ho Tabhi Lyrics


कृष्ण कृपा हो तभी कृष्ण का नाम ले सकोगे लिरिक्स Krishna Kripa Ho Tabhi Lyrics

हरि हरि हरि हरि,
हरि हरि हरि हरि।

कृष्ण कृपा हो तभी,
कृष्ण का नाम ले सकोगे,
कृष्ण कृपा हो तभी,
कृष्ण का नाम ले सकोगे,
अगर कृष्ण का नाम ले सको,
हरि का नाम ले सको,
तो समझो कृष्ण कृपा है।

जग के भोगी क्या जाने,
क्या जाने क्या है असली कृपा,
दुनिया की जगमग जगमग में ही,
उनका सारा ध्यान टिका,
ये जगमग दुनिया की,
साथ लेकर ना जा सकोगे,
जो संग यहां से जाएगा,
जो आगे काम आएगा,
वो तो बस कृष्ण कृपा है,
कृष्ण कृपा हो तभी,
कृष्ण का नाम ले सकोगे।

दिल टूटा टूटा सपना,
सपनों के पीछे भागे क्यों,
प्यार कहे जिसे तू वो भरम है,
अंधियारे में जागे क्यों,
यह रिश्ते दुनिया के,
साथ लेकर ना जा सकोगे,
ठाकुर जी से रिश्ता जुड़ जाए,
चरणों की धूल मिल जाए,
वही तो बस कृपा है,
कृष्ण कृपा हो तभी,
कृष्ण का नाम ले सकोगे।

कृष्ण कृपा हो तभी,
कृष्ण का नाम ले सकोगे,
कृष्ण कृपा हो तभी,
कृष्ण का नाम ले सकोगे,
अगर कृष्ण का नाम ले सको,
हरि का नाम ले सको,
तो समझो कृष्ण कृपा है।


कृष्ण कृपा क्या है? इस भजन को सुनकर एहसास हो जाएगा Krishna Kripa Ho Tabhi Madhavas ft. Gaura Vani


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Song - Krishna Kripa Ho Tabhi | Madhavas Rock Band ft. ‪@gauravaniofficial8627‬
Vocals - Gaura Vani (‪@gauravaniofficial8627‬ ) Insta ID - @gauravani , website www.GauraVani.com
Patreon.com/GauraVani
Backing Vocals - Nandrani Gopi Devi Dasi (Neha Sobti), Nav Kishore Nimai Das (Nirdosh Sobti)
Music Composer - Nirdosh Sobti
Lyrics - Nirdosh Sobti

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url