नंदी पे चले हैं शंकर गौरा ब्याहने को शिव भजन
नंदी पे चले हैं शंकर गौरा ब्याहने को शिव भजन हंसराज रघुवंशी
बगड़ बम बम,
बगड़ बम बम,
बगड़ बम बम,
बगड़ बम बम बम।
नंदी पे हैं चले हैं शंकर,
चले हैं गौरा ब्याहने को,
चली चली बारात भोले की,
हो गई खबर जमाने को।
सर पर गंगा,
जान से प्यारी,
डम डम शिव का,
डमरू बाजे,
दूल्हे राजा बने हैं शंकर,
देखो रे मस्तानी को,
नंदी पे हैं चले हैं शंकर,
चले हैं गौरा ब्याहने को,
चली चली बारात भोले की,
भूत प्रेत और देवी देवता,
हो गई खबर जमाने को।
ओम शंभू ओम शंभू।
मस्त मलंग भभूति,
अग्नि साथ चले,
काल कपाल को लेके,
भोलेनाथ चले,
घूम रहे सब,
शादी वाला मौका है,
मेरा बाबा क्या देखो,
बड़ा अनोखा है,
शंखनाद कोई ताली बजावे,
अपना रंग दिखाने को,
नंदी पे हैं चले हैं शंकर,
चले हैं गौरा ब्याहने को,
चली चली बारात भोले की,
हो गई खबर जमाने को।
मुंड माला और जटाजुट,
क्या सुंदर है,
मस्त कलंदर बाबा मस्त कलंदर है,
नाचे दानव सेना चंडी है प्यारी,
त्रिनेत्र अभ्यंकर भोला विषधारी,
अपने ब्याह का नशा चढ़ा है,
नीलकंठ दीवाने को,
नंदी पे हैं चले हैं शंकर,
चले हैं गौरा ब्याहने को,
चली चली बारात भोले की,
भूत प्रेत और देवी देवता,
हो गई खबर जमाने को।
बाघंबर त्रिशूल रमाया भस्मों को,
चले निभाना शादी वाली रस्मों को,
करा अंगूठी कुंडल,
वस्त्र श्रृंगार किया,
चिमटा माला घुंघरू का,
जल धार लिया,
रघुवंशी सरजीवन देखें,
झलक भोले की पाने को,
नंदी पे हैं चले हैं शंकर,
चले हैं गौरा ब्याहने को,
चली चली बारात भोले की,
भूत प्रेत और देवी देवता,
हो गई खबर जमाने को।
Chale Hai Shankar | Hansraj Raghuwanshi | Official Music Video | Sawan Special Shiv Bhajan 2024
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Singer :- Hansraj Raghuwanshi
Lyrics :- Sarjeevan
Music Director :- Kawaljit Bablu
Composer :- Hansraj Raghuwanshi, Kawaljit Bablu
Mix & Master :- Mixbuddy
Film By :- Director Jamie
Lyrics :- Sarjeevan
Music Director :- Kawaljit Bablu
Composer :- Hansraj Raghuwanshi, Kawaljit Bablu
Mix & Master :- Mixbuddy
Film By :- Director Jamie
भगवान शंकर नंदी पर सवार होकर गौरा से ब्याह रचाने निकल पड़े हैं, जैसे कोई सच्चा प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर की ओर बढ़ता है। बारात में भूत-प्रेत, देवी-देवता, गण सब साथ चल रहे हैं, डमरू की थाप पर डम डम बजता है, गंगा सर पर बह रही है, और भभूति से लिपटे मस्त मलंग भोले राजा बनकर चमक रहे हैं। मुंडमाला, जटाजूट, बाघंबर, त्रिशूल – सब कुछ अनोखा है, फिर भी कितना सुंदर लगता है। दानव सेना नाच रही है, चंडी प्यारी होकर साथ दे रही है, और शादी का नशा चढ़ा हुआ है नीली कंठ वाले दीवाने पर। शंखनाद गूँजता है, तालियाँ बजती हैं, और पूरा जमाना इस खबर से गूँज उठता है कि भोले की बारात चली है।
यह बारात सिर्फ शादी की नहीं, बल्कि हर तरह के प्राणियों की एकता की है – जहां भूत भी बाराती बन जाते हैं, और देवता साथ नाचते हैं। भस्म लगाए, कपाल लेकर चलते भोले सब रस्में निभाते हैं, अंगूठी-कुंडल पहनकर, घुंघरू बाँधकर, जलधारी लिए हुए। सब कुछ मस्तानी है, क्योंकि यह प्यार का उत्सव है जो दुनिया की हर सीमा तोड़ देता है। साधक जब इस लीला को याद करता है, तो मन में बगड़ बम बम की धुन खुद बजने लगती है, और खुशी से भर जाता है। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री महादेव जी की।
