जब धनुष पे चढ़ता बाण तो लेता प्राण भजन
जब धनुष पे चढ़ता बाण तो लेता प्राण भजन
जब धनुष पे चढ़ता बाण,
तो लेता प्राण वो त्राहिमाम करा दे,
ले मुख पे तेज स्वयं महादेव का,
रण में आग लगा दे,
हा सुनके नाम धनंजय अर्जुन,
काल भी भय से कांपे,
निकले अकेला युद्ध में शत्रु सेना में,
हाहाकार मचा दे।
वो भेदना जाने व्यूह सारे,
हो सर्प गरुड़ या चक्रव्यूह,
वो एक अकेला सेना खुद में,
भेद ना पाए कोई अर्जुन व्यूह।
महाकाल भी जिसकी करते प्रशंसा,
सृष्टि में ऐसा पुरुष ना दूजा,
भेदने गया आकाश में लक्ष्य,
तो लक्ष्य सिवा ना कुछ सूझा।
जब रण में आगे वीर बढ़े,
तब सब शत्रु भयभीत दिखे,
गांडीव से निकले जब जब तीर तो,
रणभूमि भी चीख उठे।
पांचाल युद्ध हो या विराट या,
महाभारत क्या रण वो सजे,
जिस रणभूमि में रख दे कदम,
फिर युद्ध का वही परिणाम लिखे।
बाणों से उसके अग्नि बरसे,
बस टंकार से ही बिजली गरजे,
श्वेत अश्व ले चार वो रथ पे सवार,
तो यम भी रास्ता बदले।
वो पाशुपतास्त्र धारी,
जिसका सारथी स्वयं गिरधारी,
हा फिर रथी महारथी अति महारथी,
सामने उसके लगे अनादि।
कुरुक्षेत्र में हुआ हिसाब,
वो मरा जो भी हो लड़ा खिलाफ,
भूमि गगन ना कुछ छोड़ा,
जहां धनंजय ने ना किया विनाश।
इन्द्र बराबर लगे सिंहासन,
भारत वर्ष में बाजे डंका,
ऐसा वीरों में वीर पितामह,
द्रोण कर्ण भी करे प्रशंसा।
वायु गति से युद्ध करे,
और अर्जुन के जब तीर चले,
जब तीर चले गांडीव से तो,
ना वीर दिखे ना तीर दिखे,
फिर वीर शूरवीर कोई भिड़े,
वो पल पल मृत्यु से ही डरे,
वो कांपे थर थर सामने मंज़र,
मंज़र मृत्यु का ही दिखे।
महादेव को भी जो कर दे प्रसन्न,
है भुजा में ऐसा बाहुबल,
वो रूप से मोहित कर दे उर्वशी,
बुद्धि से भी चतुर चपल।
हुआ ना जग में धनुर्धारी,
जो धनंजय को कर दे परास्त,
वो शब्द भेदी साधे बाण ऐसे,
अंधकार में भी कर देता खाख।
हा आर पार करे बार बार,
जब जब सुने युद्ध की ललकार,
और एक बार मिले आवाहन,
फिर तो होता नरसंहार।
हा रथ पे संग ले नारायण,
ध्वजा पे बिठाए मारुति,
दी धर्म की रक्षा की खातिर,
अपनों के प्राणों की आहुति।
Arjun - Raanjha || Shoorveer Arjun Rap Song || Mahabharat Rap Song || 2024
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
To leta praan wo traahimaan kara de,
Le mukh pe tej swayam Mahadev ka,
Ran mein aag laga de,
Ha sunke naam Dhananjay Arjun,
Kaal bhi bhay se kaampe,
Nikle akela yuddh mein shatru sena mein,
Hahakar macha de.
Song:- Arjun
Lyrics & Composition:- Raanjha
Rap:- Raanjha
Vocals:- Mahabharat (Old)
Music:- Smokey
Mix and Master:- A Cube Music
Lyrics & Composition:- Raanjha
Rap:- Raanjha
Vocals:- Mahabharat (Old)
Music:- Smokey
Mix and Master:- A Cube Music
