धीरज रख लो भक्तो करो थोड़ा इंतज़ार भजन

धीरज रख लो भक्तो करो थोड़ा इंतज़ार भजन


धीरज रख लो भक्तों,
करो थोड़ा इंतज़ार,
फिर से बुला लेंगे बाबा,
हमें खाटू के दरबार।।

मंदिर में बैठा बाबा,
वो भी तो उदास है,
अपने प्यारे भक्तों से,
मिलने की प्यास है,
वो दिन फिर आएँगे,
जब होगा साक्षात्कार,
फिर से बुला लेंगे बाबा,
हमें खाटू के दरबार।।

हमारी तड़प को सांवरा,
जी-जान से जानता है,
प्रेमी के प्रेम को भी तो,
हर पल पहचानता है,
दोनों ही तरफ़ से है,
एक जैसा इंतज़ार,
फिर से बुला लेंगे बाबा,
हमें खाटू के दरबार।।

वैसे तो हरदम बाबा,
मन में ही बसता है,
नैनों से नैन मिलें जब,
सच्चा सुख लगता है,
‘चोखानी’ के मन का भाव,
जाने वो लखदातार,
फिर से बुला लेंगे बाबा,
हमें खाटू के दरबार।।

धीरज रख लो भक्तों,
करो थोड़ा इंतज़ार,
फिर से बुला लेंगे बाबा,
हमें खाटू के दरबार।।


Khatu Ke Darbaar | Khatu Shyam Bhajan 2025 | Shyam Bhajan| Baba Shyam Bhajan2025

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
मन में प्रभु के दर्शन की तड़प और उनके दरबार में पहुँचने की लालसा हर पल बेचैन करती है, पर यह विश्वास है कि प्रभु भी अपने भक्तों से मिलने को उतने ही बेकरार हैं। वह अपने भक्तों की हर पुकार को जानते हैं और उनके प्रेम को पहचानते हैं। उनकी कृपा सदा साथ रहती है, और उनकी नजरें जब भक्त की नजरों से मिलती हैं, तो सारा माजरा बदल जाता है। धैर्य के साथ उनकी प्रतीक्षा करने से वह पल अवश्य आता है, जब भक्त उनके दरबार में पहुँचकर अपने मन की सारी व्यथा भूल जाता है। प्रभु का प्रेम दोनों ओर से बराबर है, जो हर बेचैनी को शांति में बदल देता है।

श्री खाटू श्याम जी, जिन्हें साँवरा और लखदातार कहकर पुकारा जाता है, वह अपने भक्तों के लिए करुणा और प्रेम का अथाह सागर हैं। खाटू धाम में उनके चरणों में सिर झुकाने से मन की सारी बेचैनी मिट जाती है, और उनकी कृपा से जीवन सुख-शांति से भर जाता है। वह अपने भक्तों के मन की हर बात जानते हैं और उनकी तड़प को समझते हैं। उनकी भक्ति में वह शक्ति है, जो हर भक्त को उनके दरबार की ओर खींच लाती है। वह कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करते, बल्कि उन्हें अपने पास बुलाकर सारे दुखों से मुक्ति दिलाते हैं और जीवन को धन्य बना देते हैं।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post