जन्मदिन श्याम का आया है भजन

जन्मदिन श्याम का आया है

 
जन्मदिन श्याम का आया है Janmdin Shyam Ka Aaya Hai

जन्मदिन श्याम का आया है,
खाटू जाके मनाके आयें,
सबका मन हर्षाया है,
खाटू जाके मनाके आयें,
जनमदिन श्याम का आया है,
खाटू जाके मनाके आयें।।

दिन कितने ही बीत गए,
कितनी बीती है रातें,
इंतजार करते करते,
थक गई है मेरी आंखें,
चलो सब टिकट कटायें जी,
बाबा से मिल के हम आयें,
जनमदिन श्याम का आया है,
खाटू जाके मनाके आयें।।

कार्तिक ग्यारस जब है आती,
मन मेरा हर्षाये,
खाटू की मिट्टी की खुशबू,
घर तक मेरे आए,
श्याम को देखन की खातिर,
भक्तों का मन है ललचाए,
जनमदिन श्याम का आया है,
खाटू जाके मनाके आयें।।

छोटी छोटी खुशियों में भी,
बाबा हरदम आते,
बड़े चाव से आकर हमको,
कितना लाड लडाते,
हम भी श्याम के उत्सव में,
जाके धूम मचा के आयें,
जनमदिन श्याम का आया है,
खाटू जाके मनाके आयें।।

मावा मिश्री केक बनाकर,
हम लेकर के जायें,
अपने हाथों से बाबा को,
प्यार से केक खिलायें,
भजनों से सोनू मिलकर,
रीझा कर बाबा को हम आयें,
जनमदिन श्याम का आया है,
खाटू जाके मनाके आयें।।

जन्मदिन श्याम का आया है,
खाटू जाके मनाके आयें,
सबका मन हर्षाया है,
खाटू जाके मनाके आयें,
जनमदिन श्याम का आया है,
खाटू जाके मनाके आयें।।


जन्मदिन खाटू मना के आए | Janamdin Khatu Mana Ke Aye | Radha Chaudhary | Khatu Shyam Birthday Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Janmdin Shyam Ka Aaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein,
Sabka Man Harshaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein,
Janmdin Shyam Ka Aaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein।।

Din Kitne Hi Beet Gaye,
Kitni Beeti Hai Raatein,
Intezaar Karte Karte,
Thak Gayi Hai Meri Aankhein,
Chalo Sab Ticket Katayein Ji,
Baba Se Mil Ke Hum Aayein,
Janmdin Shyam Ka Aaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein।।

Kartik Gyaras Jab Hai Aati,
Man Mera Harshaye,
Khatu Ki Mitti Ki Khushboo,
Ghar Tak Mere Aaye,
Shyam Ko Dekhan Ki Khaatir,
Bhakton Ka Man Hai Lalachaye,
Janmdin Shyam Ka Aaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein।।

Chhoti Chhoti Khushiyon Mein Bhi,
Baba Hardam Aate,
Bade Chav Se Aakar Humko,
Kitna Laad Ladate,
Hum Bhi Shyam Ke Utsav Mein,
Jake Dhoom Macha Ke Aayein,
Janmdin Shyam Ka Aaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein।।

Mawa Mishri Cake Banakar,
Hum Lekar Ke Jayein,
Apne Haathon Se Baba Ko,
Pyar Se Cake Khilayein,
Bhajnon Se Sonu Milkar,
Reeza Kar Baba Ko Hum Aayein,
Janmdin Shyam Ka Aaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein।।

Janmdin Shyam Ka Aaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein,
Sabka Man Harshaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein,
Janmdin Shyam Ka Aaya Hai,
Khatu Jake Manake Aayein।।
 
श्याम बाबा का जन्मदिन भक्तों के लिए विशेष उत्सव होता है। इस दिन खाटू नगरी में भव्य आयोजन किए जाते हैं, और सभी भक्त मिलकर बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। खाटू की मिट्टी की खुशबू भक्तों के मन को मोह लेती है, और श्याम बाबा के दर्शन की लालसा हर दिल में होती है। भक्त बड़े प्रेम और उत्साह के साथ बाबा के लिए मावा मिश्री का केक बनाते हैं और भजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। यह दिन भक्तों के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां लेकर आता है। 

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post