अखियों से दूर ना होना मेरे श्याम प्यारे भजन

अखियों से दूर ना होना मेरे श्याम प्यारे भजन


अँखियों से दूर न होना,
न होना मेरे श्याम प्यारे,
श्याम प्यारे प्राण हमारे,
श्याम प्यारे प्राण हमारे,
अँखियों से दूर न होना,
न होना मेरे श्याम प्यारे।

जग से हारा बालक तुम्हारा,
जग से हारा बालक तुम्हारा,
तेरी शरण में पड़ा है बेचारा,
दया की नज़र अब करो न,
करो न मेरे श्याम प्यारे,
अँखियों से दूर न होना,
न होना मेरे श्याम प्यारे।

आस दरस की कब से लगी है,
आस दरस की कब से लगी है,
बड़ी छोटी-सी मेरी ज़िंदगी है,
टूट न जाए खिलौना,
खिलौना मेरे श्याम प्यारे,
अँखियों से दूर न होना,
न होना मेरे श्याम प्यारे।

पाप किया क्या मैंने भारी,
पाप किया क्या मैंने भारी,
मेरी सुध प्रभु क्यों कर बिसारी,
गलती को मेरी गिनो न,
गिनो न मेरे श्याम प्यारे,
अँखियों से दूर न होना,
न होना मेरे श्याम प्यारे।

दर्शन तेरा पा के रहेंगे,
दर्शन तेरा पा के रहेंगे,
दिल की व्यथाएँ सारी तुमसे कहेंगे,
कितने भी हमसे फिरो न,
फिरो न मेरे श्याम प्यारे,
अँखियों से दूर न होना,
न होना मेरे श्याम प्यारे।

अँखियों से दूर न होना,
न होना मेरे श्याम प्यारे,
श्याम प्यारे प्राण हमारे,
श्याम प्यारे प्राण हमारे,
अँखियों से दूर न होना,
न होना मेरे श्याम प्यारे।


आखियो से दूर ना होना || Shriniwas Sharma || Samarpan #Shree Cassettes Industries

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे
हृदय में प्रभु के प्रति गहरी भक्ति और उनके दर्शन की तीव्र लालसा है, मानो वे जीवन के आधार और प्राण ही हों। संसार में हार चुका मन, असहाय और दुखी, उनकी शरण में आश्रित है, यह कामना लिए कि उनकी करुणा की एक नजर से सारा दुख मिट जाए। जीवन छोटा है, और उनके दर्शन की आस से ही यह बचा हुआ है, जैसे कोई नाजुक खिलौना जो टूटने से बचे। मन में यह भय है कि कहीं कोई भारी भूल हो गई हो, जिसके कारण प्रभु ने सुध भुला दी हो, पर उनकी दया से गलतियों को अनदेखा करने की प्रार्थना है। अंत में यह दृढ़ विश्वास है कि उनके दर्शन अवश्य होंगे, और हृदय की सारी पीड़ा उनके सामने रख दी जाएगी, चाहे वे कितना भी दूर रहें।

श्री श्याम बाबा, खाटू के प्रिय नरेश, भक्तों के लिए अथाह प्रेम और दया के अवतार हैं। उनकी शरण में जो भी जाता है, उसका हर दुख वे स्वयं हर लेते हैं, और उसका जीवन उनकी कृपा से संवर जाता है। वे अपने भक्तों की हर पुकार सुनते हैं, और उनकी गलतियों को क्षमा कर उन्हें अपने चरणों में स्थान देते हैं। श्री श्याम बाबा का महात्म्य इतना अपार है कि उनके दर्शन मात्र से ही मन की सारी व्यथा शांत हो जाती है, और भक्त का जीवन आनंदमय हो उठता है। उनकी कृपा से भक्तों को सदा सही मार्ग और सुख की प्राप्ति होती है।

यह भजन भी देखिये
मैं क़ुर्बान हो गया भजन
किस बात पर खाटूवाले तू लखदातार
तेरी जोत जगाई है हमने Teri Jot Jagayi Hai Hamane
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post