सारे जग में रौनक छाई है के शुभ दीपावली

सारे जग में रौनक छाई है के शुभ दीपावली आई है Sare Jag Me Rounak Chhai


सारे जग में रौनक छाई है के शुभ दीपावली आई है Sare Jag Me Rounak Chhai Lyrics

सारे जग में रौनक छाई है,
के शुभ दीपावली आई है,
हम झूमें नाचें गायेंगें,
मैया का पूजन करके,
दीपावली आज मनायेंगें।

गौरा का लाला गणपती है,
जो देता सबको सन्मति है,
लड्डुअन का भोग लगाएंगे,
मैया का पूजन करके,
दीपावली आज मनायेंगें।

लक्ष्मी मां सब के घर आई,
खुशियों के तोहफे ले आई,
हम मां का दर्शन पायेंगे,
मैया का पूजन करके,
दीपावली आज मनायेंगे।

श्री राम अयोध्या आए हैं,
संग लखन सिया को लाए हैं,
हनुमत भी नाचें गाएंगें,
मैया का पूजन करके,
दीपावली आज मनायेंगे।

ये आनंदमई इक बेला है,
मेरी मां की प्रीत न्यारी है,
मां लक्ष्मी आज पधारी हैं,
प्रभु राम की आई सवारी है,
ये दीपोत्सव बड़ा प्यारा है,
हर अंधियारे को मिटा देता,
श्री सिद्धिविनायक लंबोदर,
जन जन में प्रीत बढ़ा देता।

जग मग करता संसार है,
कितना सुंदर त्यौहार है,
हम दीवाने हो जायेंगें,
मैया का पूजन करके,
दीपावली आज मनायेंगे।

हर आंगन में रंगोली है,
खुश होके कोयल बोली है,
जयकारे हम भी लगायेंगे,
मैया का पूजन करके,
दीपावली आज मनायेंगे।

हर ओर खुशहाली छाई है,
जन जन में प्रीत बढ़ाई है,
अब मिलके खुशी मनाएंगे,
मैया का पूजन करके,
दीपावली आज मनाएंगें।



MAIYA KA POOJAN KARKE DEEPAWALI AAJ MANAYENGE (MANINDER JI) MAA VAISHNO DARBAAR AARTI 01/11/2024 PM


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद के भजन (भजन केटेगरी) खोजे

Saare Jag Mein Raunak Chhaayi Hai,
Ke Shubh Deepawali Aayi Hai,
Hum Jhoome Naache Gayeinge,
Maiya Ka Poojan Karke,
Deepawali Aaj Manayeinge.


दीपावली का पर्व सृष्टि में एक अनुपम रौनक और उल्लास की लहर लाता है, जब माँ लक्ष्मी और गणपति की पूजा के साथ हर घर आलोकित हो उठता है। यह त्यौहार प्रेम, समृद्धि और एकता का प्रतीक है, जहाँ माँ लक्ष्मी की कृपा से घर-घर में सुख, शांति और ऐश्वर्य का वास होता है। गौरा का लाला गणपति सन्मति का आशीर्वाद देते हैं, और उनके लड्डुओं के भोग के साथ भक्तों का मन भक्ति से परिपूर्ण हो जाता है। श्री राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने की खुशी में हनुमान सहित सभी भक्त नाचते-गाते हैं, और यह उत्सव और भी आनंदमय हो उठता है। रंगोली की सजावट, दीपों की जगमगाहट और कोयल की मधुर बोली इस पर्व को और भी सुंदर बनाती हैं। माँ लक्ष्मी और प्रभु राम की सवारी के साथ यह दीपोत्सव अंधेरे को मिटाकर हर हृदय में प्रकाश और प्रेम का संचार करता है।

यह भजन भी देखिये
दिवाली का त्यौहार है झूम उठा संसार है लिरिक्स
आयी आयी दिवाली ल्याई खुशियां
Next Post Previous Post