बड़ी जादू भरी तेरी मोरछड़ी भजन
मोरछड़ी हो तेरी मोरछड़ी,
मोरछड़ी हो तेरी मोरछड़ी,
मोरछड़ी मोरछड़ी,
मोरछड़ी मोरछड़ी,
बड़ी जादू भरी तेरी मोरछड़ी,
बड़ी जादू भरी तेरी मोरछड़ी।
दयानिधि आपने जो दीन ना तारे होते,
पकड़ के बांह जो भव से ना उबारे होते,
कौन दरबार में दातार आपके आता,
कौन होके मगन गुणगान आपके गाता,
रहती खाटू नागरिया तेरी सूनी पड़ी,
बड़ी जादू भरी तेरी मोरछड़ी।
जो आये द्वार उसके पाप हरे मोरछड़ी,
मन को निर्मल करे संताप हरे मोरछड़ी,
राजा महाराजा सबने आके सर झुकाया है,
इसीलिए सांवरे ने शीश पे सजाया है,
पल में हर लेती विपदा बड़ी से बड़ी,
बड़ी जादू भरी तेरी मोरछड़ी।
भक्त वत्सल हरि जब भी पुकारे जाते हैं,
ह्रदय की वीणा के जब स्वर पुकारे जाते हैं,
शरण में आपकी जब भक्त धुन लगाते हैं,
गरुण को छोड़ नंगे पांव दौड़े आते हैं,
सुनी टेर रुक ना सके एक घड़ी,
बड़ी जादू भरी तेरी मोरछड़ी।
मोरछड़ी की तरह ही नाथ निभा लो मुझको,
नहीं सिर पे कहीं चरणों में छुपा लो मुझको,
गुलामों की कड़ी में नाम लिखा दो मेरा,
मेरे दातार सोया भाग्य जगा दो मेरा,
ब्रजवासी किशन पेश कुछ ना पड़ी,
बड़ी जादू भरी तेरी मोरछड़ी।
इस भजन में श्याम बाबा की महिमा और उनकी दिव्य मोरछड़ी के जादुई प्रभाव का वर्णन किया गया है। हम बाबा की शरण में जाकर अपने पापों और कष्टों से मुक्ति पाने की प्रार्थना करते हैं। भजन में बताया गया है कि श्याम बाबा के दरबार में सभी आकर सिर झुकाते है और उनकी कृपा से बड़ी से बड़ी विपदा पलभर में दूर हो जाती है। यह भजन भक्तों के विश्वास, प्रेम, और श्रद्धा का सुंदर प्रतीक है, जो श्याम बाबा की असीम करुणा और भक्तवत्सलता को बताता है।
Paap Hare Morchadi | जादू भरी मोरछड़ी का नया भजन | पाप हरे मोरछड़ी | Shyam Bhajan | Manish Brijwasi
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Song: Paap Hare Morchadi
Singer: Manish Brijwasi
Lyricist: Shree Kishan Brijwasi
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|