नौ ग्रहों के सिंहासन पर तुम हो विराजमान हे शनिदेव भगवान
नौ ग्रहों के सिंहासन पर,
तुम हो विराजमान,
हे शनिदेव भगवान,
हे शनिदेव भगवान।
भक्ति का फल देके तुम,
करते सदा कल्याण,
हे शनिदेव भगवान,
हे शनिदेव भगवान।
ग्रहों के मालिक जीव जगत के,
आपके हैं आधीन,
सबकी करते देख रेख तुम,
विधि विधान प्रवीण।
आपके न्याय से कोई जगत में,
नहीं बचा है देवा,
उनका जीवन धन्य हुआ है जो,
करें आपकी सेवा।
दंड दिया तुमने दोषी को,
किया जगत कल्याण,
हे शनिदेव भगवान,
हे शनिदेव भगवान।
सदा निभाते संग देव तुम,
बड़े दयालु हो दाता,
मंगल वंदन प्रभु जो करता,
क्लेश ताप मिट जाता।
हर पल भक्तों के सुखदायी,
सत्य सनेही भगवन,
सुख का सागर भरने वाले,
निर्मल करते हो जीवन।
दया आपकी भक्त हृदय में,
रहती है विद्यमान,
हे शनिदेव भगवान,
हे शनिदेव भगवान।
मेरे पास नहीं सब कुछ जो,
भक्तों ने तुम्हें चढ़ाया,
भक्त ये तुमको अपना समर्पण,
करने सम्मुख आया।
इच्छा है हमें शरण में लेलो,
या प्रभु ठुकरा दो,
या तो अपना दास बना लो,
या जग में भटका दो।
न्याय तुम्हीं पर छोड़ दिया है,
हमने दया निधान,
हे शनिदेव भगवान,
हे शनिदेव भगवान।
शनिदेव जिन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। उनका सिंहासन अत्यन्त भव्य और दिव्य होता है। वे आकाश में एक विशिष्ट स्थान पर विराजमान रहते हैं, जहां से वे संसार की सारी गतिविधियों का निरीक्षण करते हैं। शनिदेव का सिंहासन अडिग और मजबूत है, जो किसी भी परिस्थिति में नहीं डिगता। शनिदेव का मुख्य उद्देश्य मनुष्य के कर्मों के अनुसार उन्हें फल देना है। जो व्यक्ति सही रास्ते पर चलकर अच्छे कर्म करता है, तो उसे शनिदेव से आशीर्वाद मिलता है। उनका आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और कल्याण लाता है। शनिदेव की सबसे बड़ी भावना यह है कि हर व्यक्ति को अपने कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है, और जीवन में संतुलन और समृद्धि के लिए हमें सही मार्ग पर चलना चाहिए।
नौ ग्रहों के सिंघासन पर | Nau Graho ke Singhasan Par | Shanidev Bhajan | Bhakti Song | Shani Bhajans
ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Tittle : Nau Graho ke Singhasan Par
Singer: Prem Prakash Karn
Lyrics: Shardul Rathod
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें।
|