साईं दर है ज्ञान सरोवर सुखों की आन बंदे

साईं दर है ज्ञान सरोवर सुखों की आन बंदे

साईं दर है ज्ञान सरोवर, सुखों की आन बंदे,
साईं दर पे मिल जाते हैं सारे भगवान बंदे,
साईं दर है ज्ञान सरोवर, सुखों की आन बंदे।।

साईं दर से होकर जाता है मंज़िल का रास्ता,
इस मंज़िल के राही को जग से क्या वास्ता,
साईं दर है गंगा यमुना, कर ले स्नान बंदे,
साईं दर है ज्ञान सरोवर, सुखों की आन बंदे।।

दुर्लभ हैं जिनको, ढूंढ न तप-बल के ज़ोर से,
खुद ही वो खिंच आते हैं श्रद्धा की डोर से,
साईं भक्ति से जाता है मन का अभिमान बंदे,
साईं दर है ज्ञान सरोवर, सुखों की आन बंदे।।

साईं दर पे ना आया तो पीछे पछताएगा,
दरिया का पानी लौट के वापस ना आएगा,
कुछ अपनी बंदगी का कर ले सामान बंदे,
साईं दर है ज्ञान सरोवर, सुखों की आन बंदे।।


सुबह सुबह सुने साई बाबा का ये भजन साई दर पे मिल जाते हैं सारे भगवान | Superhit Sai Baba Bhajan 2019

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

About Bhajan -

#Song - Sai Dar Hai Gyan Sarovar
#Album - Hum Baba Wale Hain

यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post