हरि जू तेरो नाम परम सुखदाई

हरि जू तेरो नाम परम सुखदाई

(मुखड़ा)
हरि नाम बड़ा सब साधन ते, हरि नाम बिना बेकार सी है।
कलीकोट कुचाल कटावन को, हरि नाम करोते की धार सी है।।

हरि नाम से पाहन सिंधु तरे, तोहे लागे बात गँवार सी है।
सुख देख पुराण, नाम प्रताप, कौन कू कहाँ आवा सी है।।

हरि जू तेरो नाम परम सुखदाई, प्रभु जू तेरो नाम परम सुखदाई।
मैंने नाम की रटन लगाई, प्रभु जू तेरो नाम की रटन लगाई।।

हरि जू तेरो नाम, नाम की रटन लगाई।
हरि जू तेरो नाम परम सुखदाई, प्रभु जू तेरो नाम परम सुखदाई।
हरि।।

(अंतरा 1)
और कछु जो ना बने, एक नाम एक टेर।
बिहारी बिहारिन दास रटें, साधन सधें अनेक।
श्री हरिदास नाम सुखदाई, हमारो श्री हरिदास नाम सुखदाई।
प्रभु जू तेरो नाम परम सुखदाई।
हरि जू तेरो नाम परम सुखदाई।
मैंने नाम की रटन लगाई।
प्रभु जू तेरो नाम परम सुखदाई।
हरि।।

(अंतरा 2)
नाम बिना ना रहे, सुनो सयाने लोग।
मीरा सुत जनयो नहीं, शिष्य ना मुड़ो कोई।
नाम बाई वो मीरा भई गिरधर नाम,
भाई वो मीरा बाई।
हरि जू तेरो नाम परम सुखदाई, प्रभु जू तेरो नाम परम सुखदाई।
हरि।।

(अंतरा 3)
लाख बार हरि हर कहो, एक बार हरिदास।
अति प्रसन्न श्री लाडली, दें हैं विपिन को वास।
हमारो श्री हरिदास नाम सुखदाई।
प्रभु जू तेरो नाम परम सुखदाई।
हरि जू तेरो नाम परम सुखदाई।
मैंने नाम की रटन लगाई, प्रभु जू तेरो नाम परम सुखदाई।
हरि।।

(पुनरावृत्ति)
हरि जू तेरो नाम परम सुखदाई।।


Radha Naam Param Sukhdai | The Brajkeepers | ‪@DhruvSwarnaOfficial‬ | Soulful Bhajan 2021

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भजन भी देखिये
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post