हम सब आये तेरे द्वार के साईं बेड़ा
हम सब आये तेरे द्वार साईं बेड़ा पार कर दो
हम सब आये तेरे द्वार,के साईं बेड़ा पार कर दो,
सतसंगत में तेरे जो कोई आता,
खाली झोली भर ले जाता,
साई बड़े दातार,
के साई बेड़ा पार कर दो।
तेरे दर पर आ बेठे हैं,
प्रीत तुझी से कर बेठे हैं,
सुन लो मेरी पुकार,
के साई बेड़ा पार कर दो।
हम सब आये तेरे द्वार,
के साईं बेड़ा पार कर दो।
हाथ दया का सिर पर रख दो,
एक ही काम हमारा कर दो,
नैयां लगा दो पार,
के साई बेड़ा पार कर दो,
हम सब आये तेरे द्वार,
के साईं बेड़ा पार कर दो।
शिरडी वाले साई हो दाता,
हम गरीबों के भाग्य विधाता,
भरो हमारे भण्ड़ार
के साई बेड़ा पार कर दो,
हम सब आये तेरे द्वार,
के साईं बेड़ा पार कर दो।
साई नाम तो सबसे बड़ा है,
आके बालक द्वार खड़ा है,
गाये भजन तुम्हार,
के साई बेड़ा पार कर दो,
हम सब आये तेरे द्वार,
के साईं बेड़ा पार कर दो।
हम सब आये तेरे द्वार,
के साईं बेड़ा पार कर दो,
सतसंगत में तेरे जो कोई आता,
खाली झोली भर ले जाता,
साई बड़े दातार,
के साई बेड़ा पार कर दो।
हम सब आये तेरे द्वार के साई | Hum Sab Aaye Tere Dwar Ke Sai | Saibaba Bhajan Master Rana
साईं बाबा का दर वह दया का सागर है, जहाँ हर भक्त की झोली कृपा से भर जाती है। शिरडी के दाता, जो गरीबों के भाग्य लिखते हैं, उनकी शरण में आकर कोई खाली नहीं लौटता। यह पुकार भक्त के हृदय की वह प्रीत है, जो साईं के नाम में डूबकर केवल उनकी दया और पार उतारने की याचना करती है। जैसे सत्संग में साईं का भजन गाने वाला बालक उनके द्वार पर खड़ा है, वैसे ही हर मन उनकी करुणा का हाथ अपने सिर पर चाहता है। यह भक्ति का रस है, जो सिखाता है कि साईं का नाम सबसे बड़ा है, और उनकी शरण में नैय्या पार लगाना निश्चित है। बस, सच्चे मन से पुकारो, और वे भवसागर से तार देंगे।
Song : Hum Sab Aaye Tere Dhwar Ke Sai Beda
Album : Ram Bharosho
Singer : Master Rana
Music: Appu
Label : Soor Mandir
यह भजन भी देखिये
लगाओ साई का जयकारा भजन
सांई तेरी शिर्डी को मेरा प्रणाम