सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा भजन
सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा भजन
सुन ले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा,तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा।
दूर दूर तक ओ सांवरिये,
सूझे नहीं किनारा,
एक बार आ जाओ मन मोहन,
मैंने तुम्हे पुकारा,
तुझ बिन कौन हमारा,
बाबा तुझ बिन कौन हमारा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा।
नैया हमारी ओ सांवरिया,
अब है तेरे भरोसे,
खेते खेते हार गया हूँ,
डरता हूँ लहरों से,
घिर गए काले बादल,
घिर गए काले बादल,
और छाया है अँधियारा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा।
अंधियारी रातों में कान्हाँ,
बिजली कढ़ कढ़ कढ़के,
डूब न जाए नैया मेरी,
दिल मेरा ये धड़के,
श्याम को भी तारो,
श्याम को भी तारो,
लाखों को तुमने तारा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा।
सुनले ओ सांवरिया मुझे तेरा ही सहारा,
तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा।
Sunle O Saawariya ! Superhit Khatu Shyam Bhajan By Monu Singhal ! Bhakti Bhajan (Agra) #Sci
➤Song Name: Sunle O Saawariya
➤Singer Name: Monu Singhal (Agra)
➤Album : Mehar Sanware Ki
➤Copyright: Shree Cassette Industries (SCI)