आई है फूलों की बहार बधाई होवै भजन

आई है फूलों की बहार बधाई होवै भजन

 
आई है फूलों की बहार बधाई होवै लिरिक्स Aayi Hai Phulo Ki Bahar Badhai Hove Lyrics

आई है फूलों की बहार बधाई होवै
पहली बधाई याके बाबा कू होवै
दादी न गाए मंगला चार बधाई होवै
आई है फूलों की बहार बधाई होवै

दुजी बधाई याके ताऊ कू होवै
ताई ने गाए मंगलाचार बधाई होवै
आई है फूलों की बहार बधाई होवै

तीजी बधाई याके चाचा कू होवै
चाची ने गाए मंगलाचार बधाई होवै
आई है फूलों की बहार बधाई होवै

चैथी बधाई याके फूफा कू होवै
बुआ ने सतिए लगाए बधाई होवै
आई है फूलों की बहार बधाई होवै

पाँचवीं बधाई याके नाना कू होवै
नानी ने भेजो छुछक आज बधाई होवै
आई है फूलों की बहार बधाई होवै

छटी बधाई याके मामा कू होवै
मामी ने गाए मंगलाचार बधाई होवै
आई है फूलों की बहार बधाई होवै

सातवीं बधाई याके बाबुल कू होवै
आँगन में छाई खुशियाँ आज बधाई होवै
आई है फूलों की बहार बधाई होवै

 
Next Post Previous Post