कर दे रे आस पूरी कर दे मैं आया खाटू में भजन

कर दे रे आस पूरी कर दे मैं आया खाटू में भजन

कर दे रे आस पूरी कर दे,
कर दे,
मैं आया खाटू में,
मैं आया खाटू में।

रूप तेरा मन बसाया,
गलियां तेरे लिए सजाया,
नैना प्यासी करके छोड़ा,
ना तू आया ना बताया,
दर्शन की आस पूरी कर दे,
कर दे,
मैं आया खाटू में,
मैं आया खाटू में।

है भंवर में फंसी नैया,
तू तो है इस जगत का खिवैया,
मैं तो हारा तू सहारा,
तूने सबको गले से लगाया,
चरणों में दास को अब रख ले,
रख ले,
मैं आया खाटू में,
मैं आया खाटू में।

मैं दीवाना तेरा प्यारा,
श्याम छोड़ूं ना दर मैं तिहारा,
तू बुलाया मैं खाटू आया,
सुरभी राहुल को दिल में बसाया,
झूमूं रे आज झूमूं नाचूं नाचूं,
मैं आया खाटू में,
मैं आया खाटू में।

कर दे रे आस पूरी कर दे,
कर दे,
मैं आया खाटू में,
मैं आया खाटू में।



Shyam Aas Puri Karde || Surbhi Sharma || Latest Shyam Baba Bhajan 2026

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Title :- Shyam Aas Puri Karde
Singer :- Surbhi Sharma 
Music :- Aakash (Akki)
Lyrics:- Rahul Sharma 
Video:- Varsha Devendra Rajak
Producers:- Rudra Gupta, Madhav Gupta
Label:- Lakhdatar Music & films Pvt. Ltd
 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post