मेरी लाज रखना संजय मित्तल भजन
मेरी लाज रखना संजय मित्तल Meri Laaj Rakhna Sanjay Mittal Bhajan
तेरे द्वारे आया मैं बाबा,
तेरी शरण में आया मैं बाबा,
मेरी लाज रखना, मेरी लाज़ रखना,
तू है दाता और मैं हूँ भिखारी,
कैसे निभेगी अपनी यारी,
बन के भिखारी आया मैं बाबा,
बन के भिखारी आया मैं बाबा,
झोली भरना,
मेरी लाज रखना, मेरी लाज़ रखना,
तेरे द्वारे आया मैं बाबा,
तेरी शरण में आया मैं बाबा,
मेरी लाज रखना, मेरी लाज़ रखना,
अपने दर पे देना ठिकाना,
बुरे करम से मुझे बचाना,
बन के सवाली आया मैं बाबा,
बन के सवाली आया मैं बाबा,
मेरी लाज रखना, मेरी लाज़ रखना,
तेरे द्वारे आया मैं बाबा,
तेरी शरण में आया मैं बाबा,
मेरी लाज रखना, मेरी लाज़ रखना,
हाथ जोड़कर तुम्हे मनाऊँ,
आँख के आंसू भेंट चढ़ाउ,
बनवारी इन्हें मोती समझ,
बनवारी इन्हे मोती समझ,
स्वीकार करना,
मेरी लाज रखना, मेरी लाज़ रखना,
तेरे द्वारे आया मैं बाबा,
तेरी शरण में आया मैं बाबा,
मेरी लाज रखना, मेरी लाज़ रखना,
तेरे द्वारे आया मैं बाबा,
तेरी शरण में आया मैं बाबा,
मेरी लाज रखना, मेरी लाज़ रखना,
- Album : ARMAAN
- Song - Meri Laaj rakhna
- Singer - Sanjay Mittal
- Music : DIPANKAR SAHA
- Lyrics : Shyam Aggarwal
- Copyright - Saawariya
ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें
तेरे द्वार पर आकर लगता है जैसे सारी दुनिया पीछे छूट गई हो। बन के भिखारी खड़ा हूँ, झोली फैलाए, बस एक ही अर्जी है – मेरी लाज रख लेना बाबा। तू दाता है, मैं हूँ भिखारी, ये यारी कैसे निभेगी अगर तू हाथ न बढ़ाए। बुरे कर्मों से घिरा हूँ, गलत राहों पर चला आया हूँ, अब तेरी शरण में आकर बस ठिकाना माँगता हूँ। बचाना मुझे इन सब से, अपने दर पर जगह दे देना।
हाथ जोड़कर मनाता हूँ, आँखों के आँसू भेंट चढ़ाता हूँ। बनवारी, इन्हें मोती समझ लेना, स्वीकार कर लेना। ये आँसू तेरे नाम के हैं, तेरी कृपा के लिए गिरे हैं। तू जो एक बार लाज रख लेगा, तो जीवन भर की हर फिक्र मिट जाएगी। झोली भर देना, मन को सुकून दे देना, और कभी इस भिखारी को अपने द्वार से दूर न करना। बस तेरी शरण में रहने दो, यही काफी है।
दिल की कुटिया संजय मित्तल भजन
कैसे बताऊं श्याम ने क्या क्या नहीं किया
अपनी शरण में पड़ा रहने दे
|
Author - Saroj Jangir
इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। |
