राधे तेरे चरणों की ग़र धूल जो मिल जाए भजन

राधे तेरे चरणों की ग़र धूल जो मिल जाए भजन

 
राधे तेरे चरणों की ग़र धूल जो मिल जाए लिरिक्स Radhey Tere Charano Ki Gar Dhool Jo Mil Lyrics

राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
ग़र धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तक़दीर बदल जाएँ।
 
सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन रात बरसती है,
सुनता हूँ तेरी रहमत,
दिन रात बरसती हैं,
एक बूँद जो मिल जाए,
एक बूँद जो मिल जाएं,
मन की कलि ख़िल जाए,
राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
ग़र धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तक़दीर बदल जाएँ।

ये मन बड़ा चंचल है,
कैसे तेरा भजन करूँ,
जितना इसे समझाऊँ,
उतना ही मचल जाए,
राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
ग़र धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तक़दीर बदल जाएँ।

नज़रों से गिराना ना,
चाहे जितनी सजा देना,
नज़रों से जो गिर जाए,
मुश्किल ही संभल पाए,
राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
ग़र धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तक़दीर बदल जाएँ।

राधे इस जीवन की,
बस एक तमन्न्ना  है,
तुम सामने हो मेरे,
मेरा दम ही निकल जाए,
राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
ग़र धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तक़दीर बदल जाएँ।

राधे तेरे चरणों की,
श्यामा तेरे चरणों की,
ग़र धूल जो मिल जाए,
सच कहता हूँ मेरी,
तक़दीर बदल जाएँ।


ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।  
 
 
Lyrics
Radhe Tere Charanon Ki,
Shyama Tere Charanon Ki,
Gar Dhool Jo Mil Jaye,
Sach Kahta Hoon Meri,
Taqdeer Badal Jaye.

जब साधक राधे-श्यामा के चरणों की धूल की बात करता है, तो वो बस एक छोटी सी चीज की तमन्ना करता है जो पूरी जिंदगी बदल दे। जैसे कोई सूखी धरती पर एक बूंद पानी गिरे और फूल खिल उठें, वैसे ही वो धूल मन की कलियों को खिला देती है। सुनता है कि उनकी रहमत दिन-रात बरसती रहती है, बस एक बूंद मिल जाए तो सारी तकदीर चमक उठे। मन चंचल है, भजन में मन नहीं लगता, जितना समझाओ उतना ही उछलता है – लेकिन वो जानता है कि चरणों की वो धूल मिल जाए तो ये चंचल मन भी शांत हो जाएगा, भजन खुद-ब-खुद गूँजने लगेगा।
नजरों से गिरने का डर है, सजा मिले तो भी चलेगा, लेकिन अगर चरणों से दूर हो गया तो संभलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए जीवन की बस एक ही इच्छा है – सामने खड़े हो जाओ राधे, बस दम निकल जाए, यही काफी है। जैसे कोई प्यासा सागर के किनारे बैठकर कहे कि बस एक नजर मिल जाए, वैसे ही ये पुकार है। चरणों की धूल मिल जाए तो वो छोटी सी कृपा सारी दुनिया की सारी खुशियाँ दे देती है, क्योंकि वो धूल प्रेम की है, रहमत की है। आप सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री राधे श्यामा जी की।
 
राधे तेरे चरणों की धूल जो मिल जाए | Kumar Vishu Bhajan | Shyam Bhajan 2020 | Saawariya 
Album - Radhe Tere Charno Ki
Song - Radhe Tere Charno Ki
Singer - Kumar Vishu
Music - Lovely Sharma
Lyrics - Traditional
Label - Vianet Media
Sub Label - Saawariya 

यह भजन भी देखिये
Next Post Previous Post