स्वर्ग से प्यारा है गुरु का द्वारा है शांति गुरुदेव भजन

स्वर्ग से प्यारा है गुरु का द्वारा है शांति गुरुदेव भजन


स्वर्ग से प्यारा है,
गुरु का द्वार है,
वो जग से न्यारा है,
आओ ना आओ ना,
मांडोली आओ ना,
वो झोलिया भरता है,
वो दुखड़े हरता है,
शांति गुरु मेरा है,
पाओ ना पाओ ना,
गुरु दर्शन पाओ ना।

किस्मत वालों का,
आता बुलावा,
बिन बुलाए जाने वाला,
वो है भक्त निराला,
गुरु से नाता है,
वो मांडोली आता है,
रिश्ता जो गहरा है,
आओ ना आओ ना,
मांडोली आओ ना।

जिनको गुरु का,
प्यार है मिलता,
साया बनकर गुरुदेव ये,
साथ में उनके चलता,
भक्त जो गिरता है,
ये बाहें पकड़ता है,
देता सहारा है,
आओ ना आओ ना,
मांडोली आओ ना।

मांडोली जाना दिलबर,
भूल न जाना,
एक बार जो गया बना वो,
मांडोली का दीवाना,
भक्त हज़ारों में,
खड़े हैं कतारों में,
अब बारी तुम्हारी है,
आओ ना आओ ना,
मांडोली आओ ना।

स्वर्ग से प्यारा है,
गुरु का द्वार है,
वो जग से न्यारा है,
आओ ना आओ ना,
मांडोली आओ ना,
वो झोलिया भरता है,
वो दुखड़े हरता है,
शांति गुरु मेरा है,
पाओ ना पाओ ना,
गुरु दर्शन पाओ ना।




SWARG SE SUNDAR || Jain Bhajan || SINGER Shreya Ranka || Latest Jain song || Shreya song

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

🎵Song: Swarg Se Sundar
🎵Album: Mere Taaranhaar
🎵Singer: Shreya Ranka
🎵Outfit partner: Neha boutique
🎵Category: Hindi devotional (Jain Bhajan)
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर राजस्थानी भजन हरियाणवी भजन भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post