दर्शन की आस है मुझे गिरधारी आईये

दर्शन की आस है मुझे गिरधारी आईये


दर्शन की आस है मुझे, गिरधारी आइए
आँखों की प्यास सवारे, आकर बुझाइए।

रातों की नींद उड़ गई, दिन में ना चैन है,
तकते तुम्हारी राह को, व्याकुल ये नैन हैं।
मीठी मुरलियाँ कान्हुड़ा, फिर से बजाइए,
दर्शन की आस है मुझे, गिरधारी आइए।

देखे बिना तुझे हुआ, ये मन उदास है,
फीका तेरे बिना सभी, चाहे कुछ भी पास है।
चितचोर श्याम, मेरे भी चित को चुराइए,
दर्शन की आस है मुझे, गिरधारी आइए।

पागल कोई कहे मुझे, कोई कमली कह रहा,
तेरे बिना बेचारा दिल, क्या-क्या सह रहा।
दीवानगी की हद सभी, मोहन मिटाइए,
दर्शन की आस है मुझे, गिरधारी आइए।

प्यारे हमें बताओ तुम, कब तक रुलाओगे?
बिरह की आग हृदय में, कब तक जलाओगे?
"भूलन" कहे, ना और अब, हमको सताइए,
दर्शन की आस है मुझे, गिरधारी आइए।


दर्शन | Darshan | Heart Touching Bhajan | Harish Magan | गिरधारी आइये | Krishna Bhajan 2023

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Song : Darshan | दर्शन
Singer : Harish Magan
Music : Kuldeep Deepak
Lyrics : Bhulan Tyagi
Poster : Jiya Creations ( 92050561068 )
Video By : Jiya Creations

गिरधारी के दर्शन की तीव्र लालसा इस भजन में झलकती है। रातों की नींद और दिन का चैन खो गया है, नैन केवल उनकी राह तकते हैं। उनकी मीठी मुरली की धुन फिर से सुनने की चाह है, जो मन को शांति दे। बिना उनके दर्शन के मन उदास है, दुनिया की हर चीज फीकी लगती है। चितचोर श्याम से चित्त चुराने की गुहार है। लोग पागल या कमली कहें, पर दिल उनकी बेचैनी में डूबा है। दीवानगी की हद को मोहन से मिटाने की प्रार्थना है। बिरह की आग हृदय को जला रही है, और अब और सताने की विनती है। भूलन बस उनके दर्शन माँगता है, ताकि आँखों की प्यास बुझ जाए। यह भजन श्याम के प्रति गहरे प्रेम, विरह की तड़प और दर्शन की उत्कट अभिलाषा का भावपूर्ण चित्रण है।


यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post