किसी के काम जो आये उसे इंसान भजन

किसी के काम जो आये उसे इंसान कहते हैं भजन

 
किसी के काम जो आये उसे इंसान कहते हैं लिरिक्स Kisi Ke Kaam Jo Aaye Nath Ji Bhajan

मंदिर में  पूजा करो, तीर्थ करो हज़ार,
दिल में दया धरम नहीं,
तो मनवा सब कुछ हैं बेकार,
किसी के काम जो आये,
उसे इंसान कहते हैं,
पराया दर्द अपनाएं,
उसे इंसान कहते हैं।

यह दुनियाँ एक उलझन है,
कहीं धोखा कहीं ठोकर।
कोई हँस हँस कर जीता है,
कोई जीता है रो रोकर,
जो मुश्किल में ना घबराए,
उसे इन्सान कहते हैं॥
ज्योतिर्मय जगदीश हे,
तेजोमय अपार,
परम पुरूष पावन तुझे,
हो मेरा नमस्कार

अगर गलती रुलाती है,
तो राहें भी दिखाती है।
मनुज गलती का पुतला है,
तो अक्सर हो ही जाती है,
जो कर ले ठीक गलती को,
उसे इंसान कहते हैं।

यों भरने को तो दुनियाँ में,
पशु भी पेट भरते हैं।
लिये इन्सान का दिल जो,
वो नर परमार्थ करते हैं,
पथिक जो बाँट कर खाएं,
उसे इंसान कहते हैं। 


Kisi ke kaam jo aaye use hinsaan kahte hain by Shree Navratan giri ji Maharaj
 
Mandir Mein Pooja Karo, Teerth Karo Hazaar,
Dil Mein Daya Dharam Nahin,
To Manava Sab Kuchh Hain Bekaar,
Kisee Ke Kaam Jo Aaye,
Use Insaan Kahate Hain,
Paraaya Dard Apanaen,
Use Insaan Kahate Hain.

Next Post Previous Post