अईयो तुम गोपाल मेरे घर तुम अईयो

अईयो तुम गोपाल मेरे घर तुम अईयो

अईयो तुम गोपाल,
मेरे घर तुम अईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अईयो।

सावण मत अईयो,
भादो मत अईयो,
अईयो कार्तिक मास,
मेरे घर तुम अईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अईयो।

टीको मत लईयो,
नथली मत लईयो,
लईयो बिंदिया लाल,
मेरे घर तुम अईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अईयो।

कंगन मत लईयो,
झुमके मत लईयो,
लईयो तुलसी माल,
मेरे घर तुम अईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अईयो।
अईयो रे अईयो, गोपाल अईयो,
नाँच नैचाइयो, मुरली बजैयो,
माखन चुराइयो, रास रचइयो,
कंस की सेना को धूल चटाइयो,

गाड़ी मत लईयो,
घोड़ा मत लईयो,
लईयो अपनों विमान,
मेरे घर तुम अईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अईयो।

इकले मत अइयो,
दुकले मत अइयो,
लईयो राधा साथ,
मेरे घर तुम अईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अईयो।

अईयो तुम गोपाल,
मेरे घर तुम अईयो,
अईयो तुम गोपाल,
मोहे लेवा तुम अईयो।
श्रेणी : कृष्ण भजन 
 

2020 Krishna Appearance Day Special Dance Song - Aiyyo Tum Gopal Mere Ghar Celebrations - Madhavas

Aiyo tum Gopal mere ghar tum aiyo
Aiyo tum Gopal mere ghar tum aiyo

Sawan matt aiyo, Bhaado matt aiyyo (2)
aiyyo kartik maas mere ghar tum aiyyo (2)
Aiyo tum Gopal mere ghar tum aiyo
Aiyo tum Gopal mere ghar tum aiyo
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें। 
Next Post Previous Post