जन्में हैं नन्द घर श्याम लिरिक्स

जन्में हैं नन्द घर श्याम लिरिक्स Janame Hain Nand Ghar Shyam

मात यशोदा देखो, कैसी हरषाई रे,
नन्द जी के ललना की बजती बधाई रे,
नाचे रे सब नर नारी,
बाजे रे नौबत घर में देखो जी,
देखो गूँज रही तान,
सारे खुशियां मनाते देखो,
नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम।
मात यशोदा देखो, कैसी हरषाई रे,
नन्द जी के ललना की बजती बधाई रे,
नन्द जी के ललना की बजती बधाई रे,
नाचे रे सब नर नारी,
गोकुल है लागे सुख को रे धाम,
सबके मुख पे छै लाली मतवाली,
बड़ी प्यारी लागे देखो मुस्कान।
जय जय राधे,
जय जय राधे बोल।

हिल मिल सखियाँ यशोदा घर आई है,
माँग रही मैया से वो, लाल की बधाई हैं
देखो नन्द देते रे बधाई,
करे हीरे मोतियों का दान,
सबका मोह लेते मन,
कैसा बरसा आनंद,
देखे ललना मुस्कान,
सारे खुशियां मनाते देखो,
नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम।

ब्रह्मा बजाते शंख, विष्णु भी नाँचते,
शंकर बजा के डमरुँ,
श्याम को दुलारते
जन्मे हैं विष्णु अवतार,
तारेंगे ये तो सारा ही जहान
देव सारे यश गाते फूल मिलके,
बरसाते गाते सारे मंगल गान
देखे ललना मुस्कान,
सारे खुशियां मनाते देखो,
नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम।

बाजे रे नौबत घर में देखो जी,
देखो गूँज रही तान,
सारे खुशियां मनाते देखो,
नाचते गाते,
जन्में हैं नन्द घर श्याम।
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन 

Shri Krishna Janm Katha | जन्मे श्री कृष्ण | Janme Shri Krishna | New Janmashtami Bhajan 2021

Maat Yashoda Dekho, Kaisi Harashai Re,
Nand Ji Ke Lalana Ki Bajati Badhai Re,
Naache Re Sab Nar Naari,
Baaje Re Naubat Ghar Mein Dekho Ji,
Dekho Gunj Rahi Taan,
Saare Khushiyaan Manaate Dekho,
Naachate Gaate,
ऐसे ही अन्य भजन देखने के लिए कृपया होम पेज पर अवश्य विजिट करें।
Next Post Previous Post