मेरी राधा रानी तो कृपा बरसाती है भजन

मेरी राधा रानी तो कृपा बरसाती है भजन


मेरी राधा रानी तो,
कृपा बरसाती है,
चरणों में गया जो भी,
दुख दर्द मिटाती है।

तेरे आंचल की छाया,
मुझे सुख पहुंचती है,
जिस दिन दर्शन ना हो,
तेरी याद सताती है,
तेरी बनी रहे कृपा,
बरसाने आऊं मैं,
बरसाने में आकर,
तेरा दर्शन पाऊं मैं।

वृंदावन की रानी,
ममता बरसाती है,
करुणामयी राधा,
बडा प्यार लुटाती है,
वृषभान भान दूलारी है,
वो सबको प्यारी है,
उसकी छवी ऐसी,
जो सबसे न्यारी है।

मेरी राधारानी का,
जिसने भी नाम लिया,
मेरे बांके बिहारी ने,
उसको तो थाम लिया,
कहो राधेश्याम सभी,
जिंदल दौहराता है,
राधे राधे जपने को,
मेरा श्याम भी आता है।

मेरी राधा रानी तो,
कृपा बरसाती है,
चरणों में गया जो भी,
दुख दर्द मिटाती है।



Meri Radha Rani to kirpa barsati he

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post