हे गोवर्धन गिरधारी तुझे पूजे सारी लिरिक्स

हे गोवर्धन गिरधारी तुझे पूजे सारी Hey Govardhan Girdhari 

 
हे गोवर्धन गिरधारी तुझे पूजे सारी लिरिक्स

जय गोवर्धन नाथ की,
जय गोवर्धन नाथ की,
हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे सारी,
तेरी परिक्रमा जो कर ले,
मिट जाए विपदा सारी,
हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे सारी।

है सात कोस की परिक्रमा,
बड़ी भारी है इनकी महिमा,
कानों में कुंडल चमकत हैं,
थोड़ी पे हीरा दमकत है,
तेरी झांकी बड़ी मनुहारी,
तुझे पूजे दुनियां सारी,
हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे सारी।

यह भजन भी अवश्य देखें : 
आज अन्नकूट का भोग लगा,
तेरा छप्पन भोग क्या खूब सजा,
इतने व्यंजन बनवाए हैं,
घर घर से सब ले आए हैं,
करे नृत्य सकल नर नारी,
तुझे पूजे दुनियां सारी,
हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे सारी।

कुछ तो माखन को बल बढ्यो,
कुछ ग्वालन करी सहाय,
श्री राधे जूं की कृपा से,
मैंने गिरवर दियो उठाय,
यूँ बोले मदन मुरारी,
तुझे पूजे दुनियां सारी,
हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे सारी।

जय गोवर्धन नाथ की,
जय गोवर्धन नाथ की,
हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे सारी,
तेरी परिक्रमा जो कर ले,
मिट जाए विपदा सारी,
हे गोवर्धन गिरधारी,
तुझे पूजे सारी।

 
भजन श्रेणी : कृष्ण भजन (Krishna Bhajan)


गोवर्धन पूजा 2021| हे गोवर्धन गिरधारी | He Govardhan Girdhari | Nikuj Prem | Govadhan Bhagwan Bhajan
 
गोवर्धन महात्म्य की भक्ति और प्रेम की अभिव्यक्ति है, जो भगवान श्रीकृष्ण के रूप में गोवर्धन पर्वत की महिमा को समर्पित है। गीत में गोवर्धन की सात कोस की परिक्रमा को बताया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पुण्यकारी और पवित्र यात्रा होती है। यह यात्रा न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि भक्त की मन:स्थिति, भक्ति और समर्पण का प्रतीक भी है।

गोवर्धन गिरधर की जय हो, जो अपनी शक्ति से विपदाओं का नाश करते हैं और भक्तों को अपने प्रेम से आलोकित करते हैं। अन्नकूट पर्व विशेष रूप से उल्लेखित है, जिसमें भक्त अन्न-विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। यह पर्व भक्तजनों की एकता और समर्पण का उत्सव है।

गोवर्धन की परिक्रमा करते हुए भक्त आत्मिक शुद्धि, पापों के क्षमादान और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति चाहते हैं। यह उनका विश्वास है कि भगवान कृष्ण की कृपा से सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और जीवन सफल और मंगलमय बनता है। 
 
Song: He Govardhan Girdhari
Singer: Nikunj Prem
Composition & Lyrics: Kuldeep Panwar
Music: Tarang Nagi
Video: Anil Kumar
Category: Govardhan Bhagwan Bhajan
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur

यह भजन भी देखिये
Next Post Previous Post