हे भोले शंकर हे अभयंकर शिव भजन

हे भोले शंकर हे अभयंकर शिव भजन

हम है तेरे दर के जोगी,
तेरे दर्शन के है लोभी,
कब तेरी करुणा होगी,
हे भोले,
खाली हमको मोड़ ना देना,
भक्तो का दिल तोड़ ना देना,
हाथ हमारा छोड़ ना देना,
हे भोले,
हम है तेरे दर के जोगी,
तेरे दर्शन के है लोभी,
कब तेरी करुणा होगी,
तेरे दर खड़े झोली फैला कर
तेरे दर खड़े झोली फैला कर
हे भोले शंकर, हे अभयंकर
आये है बड़ी आस लगा कर
आये है बड़ी आस लगा कर
हे भोले शंकर, हे अभयंकर,
हे भोले शंकर, हे अभयंकर।

हे महादेव, हे गंगाधरी
सुन भी लो जल्दी विनती हमारी
तुमने तो हमसे करोडो को तारा
हम भी तो धरते है ध्यान तुम्हारा
माथे पे आधा चाँद सजा कर
देदो सहारा हमे हाथ बढ़ा कर
हे महाकाल प्रभु अंतर्यामी
तुम हो सारे विश्व के स्वामी
पूरी करो हर मन की आशा
हर लो दाता सबकी निराशा
ओ कहते बेल की पत्तिया चढ़ा कर
कहते बेल की पत्तिया चढ़ा कर
हे भोले शंकर, हे अभयंकर,
हे भोले शंकर, हे अभयंकर।

तुम दयालु दुःख हर्ता हो दाता
तुम ही हो सबके भाग्यविधाता
तुम ही काँटो को फूल बनाते
तुम ही भक्तो के कष्ट मिटाते
हमे भी तुमपे भरोसा है पूरा
रहने ना दोगे कोई काम अधूरा
देखो इधर हे भस्मरमैया
तेरे हवाले है ये जीवन नैया
छोड़ के हमने जहां ये सारा
चुना है भोले बाबा धाम तुम्हारा
देदो हर सुख पास बुला कर
देदो हर सुख पास बुला कर
हे भोले शंकर, हे अभयंकर,
हे भोले शंकर, हे अभयंकर।

भजन श्रेणी : शिव भजन ( Shiv Bhajan)

Hum Hai Tere Dar Ke Jogi | हम है तेरे दर के जोगी | Shiv Bhajan | Nadeem Shravan | Full Audio Song
Ham Hai Tere Dar Ke Jogi,
Tere Darshan Ke Hai Lobhi,
Kab Teri Karuna Hogi,
He Bhole,
Khaali Hamako Mod Na Dena,
Bhakto Ka Dil Tod Na Dena,
Haath Hamaara Chhod Na Dena,
He Bhole,
Ham Hai Tere Dar Ke Jogi,
Tere Darshan Ke Hai Lobhi,
Kab Teri Karuna Hogi,
Tere Dar Khade Jholi Phaila Kar
Tere Dar Khade Jholi Phaila Kar
He Bhole Shankar, He Abhayankar
Aaye Hai Badi Aas Laga Kar
Aaye Hai Badi Aas Laga Kar
He Bhole Shankar, He Abhayankar,
He Bhole Shankar, He Abhayankar. 

यह भजन भी देखिये


ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें  

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post