माँ बाप से बढ़कर जग में कोई दूजा नहीं खजाना भजन

माँ बाप से बढ़कर जग में कोई दूजा नहीं खजाना भजन

माँ बाप से बढ़कर जग में कोई दूजा नहीं खजाना,
जिसने तुझे जनम दिया है दिल उनका नहीं दुखाना॥

पहले तो माँ ने तुझको, नौ महीने पेट में ढोया,
सीने का खून पिलाया, तू जब जब बन्दे रोया,
बड़ा कर्ज है तुझ पर माँ का, तेरा धर्म है कर्ज चुकाना,
जिसने तुझे जनम दिया है, दिल उनका नहीं दुखाना॥

दिन रात तुझे तेरी माँ ने, बाहों में अरे झुलाया,
खुद गीले में माँ सोई, सूखे में तुझे सुलाया,
तू कोई भी दुःख देकर, ना माँ को कभी रुलाना,
जिसने तुझे जनम दिया है, दिल उनका नहीं दुखाना॥

माँ बाप कि शरण से बढ़कर, कोई स्वर्ग नहीं है दूजा,
सब छोड़ के तीरथ बन्दे, कर ले माँ बाप कि पूजा,
इस जन्म मरण से तुझको, अरे गर है मुक्ति पाना,
जिसने तुझे जनम दिया है, दिल उनका नहीं दुखाना॥

माँ बाप से बढ़कर जग में, कोई दूजा नहीं खजाना,
जिसने तुझे जनम दिया है,दिल उनका नहीं दुखाना॥



माता पिता का बहुत सुन्दर भजन- माँ बाप से बढकर जग में कोई दूजा नहीं खजाना

ऐसे ही मधुर भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार सोंग्स को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

 
Saroj Jangir Author Admin - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर,हरियाणवी सोंग्स गढ़वाली सोंग्स लिरिक्स आध्यात्मिक भजन गुरु भजन, सतगुरु भजन का संग्रह। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post