हम है सांवरे के सांवरा हमारा है

हम है सांवरे के सांवरा हमारा है


हम हैं सांवरे के, सांवरा हमारा है,
ये हमारा है, ये हमारा है।
हम हैं सांवरे के.............

दुनिया रुलाए ये ना, रोने तुझे देगा,
बाल तेरा बाकी कभी, होने नहीं देगा।
बनके माझी देगा, नैया को किनारा है,
ये हमारा है, ये हमारा है।
हम हैं सांवरे के, सांवरा हमारा है,
ये हमारा है, ये हमारा है।

कैसे चुकाऊँगा मैं, इतने एहसान हैं,
बाबा तेरे नाम से ही, मेरी पहचान है।
हम गरीबों का, कर रहा गुजारा है,
ये हमारा है, ये हमारा है।
हम हैं सांवरे के, सांवरा हमारा है,
ये हमारा है, ये हमारा है।

महिमा है भारी तेरे, चर्चे मशहूर हैं,
तू भी रिझा दिल से, फिर वो कहाँ दूर है।
गिरते को उठाए, हारे का सहारा है,
ये हमारा है, ये हमारा है।
हम हैं सांवरे के, सांवरा हमारा है,
ये हमारा है, ये हमारा है।
हम हैं सांवरे के............


हम हैं सांवरे के सांवरा हमारा है इस सुंदर भजन को जरूर सुने

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


सांवरे (कृष्ण) के साथ यह आत्मीय संबंध, सुरक्षा और अपनापन का गहरा भाव देता है। जब मन यह मान लेता है कि "हम हैं सांवरे के, सांवरा हमारा है", तो जीवन की हर मुश्किल, हर डर, हर चिंता छोटी लगने लगती है। यह भरोसा कि सांवरा कभी अकेला नहीं छोड़ेगा, चाहे दुनिया कितना भी रुलाए, वह अपने भक्त को रोने नहीं देगा, हर संकट में नाव को पार लगाकर किनारे तक पहुँचा देगा—यही सबसे बड़ी तसल्ली है।

सांवरे के अनगिनत अहसानों का कोई मोल नहीं चुका सकता। उसका नाम ही पहचान बन जाता है, और उसी के सहारे जीवन की नैया चलती है। गरीब, असहाय, हारे हुए, गिरते हुए—हर किसी का वह सबसे बड़ा सहारा है। उसकी महिमा इतनी भारी है कि उसका नाम लेने से ही जीवन में उजाला आ जाता है, और जब सच्चे दिल से पुकारा जाए, तो वह कभी दूर नहीं रहता।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post