तुम राधा नाम रटो तो मोहन आयेंगे

तुम राधा नाम रटो तो मोहन आयेंगे


तुम राधा नाम रटो,
तो मोहन आयेंगे।
आयेंगे मोहन आयेंगे,
आयेंगे श्याम आयेंगे,
श्री राधा प्यारी संग
मोहन आयेंगे।

लाखों में वो तेरी सुनेंगे,
भक्तों में सब तुमको चुनेंगे। (दो बार)
बरसाने वाली संग,
मोहन आयेंगे।

ब्रज का छलिया है नंद किशोर,
वृंदावन का माखन चोर। (दो बार)
वृषभानु दुलारी संग,
मोहन आयेंगे।

राधा नाम की ओढ़ो चादर,
भर देंगे श्याम तेरी गागर। (दो बार)
श्याम जी प्यारी संग,
मोहन आयेंगे।


तुम राधा नाम रटो Tum Radha Naam Rato ~ Gautam Arora | राधा रानी भजन 2024 | Radhe Krishna Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Bhajan : तुम राधा नाम रटो Tum Radha Naam Rato
Singer : Gautam Arora
Lyrics : Gautam Arora
Music : Sanskar Live
Mixing : Afsar Ali (Sanskar Stuio)

राधा नाम का स्मरण अपने आप में सबसे सरल, सुंदर और प्रभावशाली साधना है। जब मन पूरी श्रद्धा और प्रेम से राधा का नाम जपता है, तो स्वयं मोहन (कृष्ण) आकर्षित होकर चले आते हैं। यह केवल एक विश्वास नहीं, बल्कि भक्ति का अनुभव है—जहाँ राधा के नाम में ही कृष्ण का वास है। राधा के बिना कृष्ण अधूरे हैं और राधा नाम के बिना मोहन का मिलना कठिन है।

सच्चे मन से, राधा नाम की माला जपने वाला भक्त लाखों में चुन लिया जाता है। मोहन अपने भक्तों में से उसी को अपनाते हैं, जो राधा के नाम में डूब जाता है। बरसाने वाली राधा के संग मोहन का आगमन, प्रेम और भक्ति की पराकाष्ठा का प्रतीक है।

ब्रज का छलिया, नंद किशोर, वृंदावन का माखन चोर—ये सब नाम कृष्ण के हैं, लेकिन जब वे वृषभानु दुलारी राधा के साथ आते हैं, तो उनका रूप और भी मनमोहक हो जाता है। राधा नाम की चादर ओढ़ लेना, अपने जीवन को उनकी भक्ति में रंग लेना, यही सबसे बड़ा सौभाग्य है। श्याम जी स्वयं आकर तुम्हारी गागर को प्रेम, आनंद और कृपा से भर देंगे।

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post