जो कहानी राम की है वो कहानी श्याम की

जो कहानी राम की है वो कहानी श्याम की


जो कहानी राम की है, वो कहानी श्याम की,
राम के संग जानकी है, राधा रानी श्याम की।

राम और लक्ष्मण की जोड़ी, कृष्ण और बलराम की,
यह अयोध्या राम की है, मथुरा नगरी श्याम की।

राम की कौशल्या माता, देवकी गोपाल की,
राम हैं मेरे धनुषधारी, मुरली है मेरे श्याम की।

शबरी के बेर को राम खाएँ, गुजरी का माखन श्याम जी,
अवध बिहारी राम जी हैं, कुंज बिहारी श्याम जी।

राम ने रावण को मारा, कंस को श्रीकृष्ण ने,
राम की सारी नगरिया, आसमां मेरे श्याम की।

राम हैं दशरथ के लाल, कृष्णा हैं नंदलाल के,
राम की होती दिवाली, होली होती श्याम की।


Jo Kahani Ram Ki Hai Vah Kahani Shyam Ki/ Ram Ji Aur Krishna Ji Ka Sundar Bhajan #bhajanwithlyrics

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


जो कहानी राम की है वो कहानी श्याम की
सुंदर राम कृष्ण भजन
Ram Ji Ke Bhajan

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post