हमें वृन्दावन बुलालो सुनले ओ राधा प्यारी

हमें वृन्दावन बुलालो सुनले ओ राधा प्यारी


हमें वृन्दावन बुलाओ,
सुनले ओ राधा प्यारी,
सुनले ओ राधे प्यारी,
हरिदास की दुलारी,
हमें श्याम रस पिला दो,
सुनले ओ राधा प्यारी,
हमें वृंदावन बुलाओ,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।

तेरे नाम की ये महिमा,
जग में गूँज रही है,
तेरा दर्शन पाने को,
दुनिया तरस रही है,
इन आँखों से निहारे,
मोहिनी सूरत तुम्हारी,
हमें वृंदावन बुलाओ,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।

हम जिसके पीछे घूमे,
वो घूमे तेरे पीछे,
हम हैं दीवाने जिसके,
वो हैं दीवाने तेरे,
हमें श्याम से मिला दो,
सुनले ओ ब्रज किशोरी,
हमें वृंदावन बुलाओ,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।

तेरे दर पे जब मैं आऊं,
सुध बुध ये खो जाऊं,
देख बरसाना तेरा,
तुझमें ही रम जाऊं,
हमें चरणों से लगा लो,
वृषभानु की दुलारी,
हमें वृंदावन बुलाओ,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।

ब्रज की गली गली में,
श्री राधे राधे गूंजे,
इस धरा के कण कण में,
रस प्रेम का बरसे,
आशीष को बुला लो,
सुनले ओ राधा प्यारी,
हमें वृंदावन बुलाओ,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।

हमें वृन्दावन बुलाओ,
सुनले ओ राधा प्यारी,
सुनले ओ राधे प्यारी,
हरिदास की दुलारी,
हमें श्याम रस पिला दो,
सुनले ओ राधा प्यारी,
हमें वृंदावन बुलाओ,
सुनले ओ श्यामा प्यारी।



Hame Vrindavan Bula Lo | हमें वृन्दावन बुलालो | Radha Rani Song || Prity Sharma & Pakhi Sharma

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Song: Hame Vrindavan Bulalo
Singer: Prity Sharma - Pakhi Sharma (Tatanagar, jamshedpur)
Lyricist: Ashish Tulsyan
Music Composer: Sagar Murti
Video: Anil Kumar (Yuki Studio)
Category: Hindi Devotional (Radha Ji Bhajan)
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post