आई दिवाली खुशियों वाली
आई दिवाली खुशियों वाली
आई दिवाली, खुशियों वाली,घर में दीप जलाएंगे,
लक्ष्मी माँ के साथ साथ,
हम गणपति को भी मनाएंगे,
आई दिवाली..................।
भक्तों के हर कष्ट मिटाते,
हैं श्री देव गजानंद,
लक्ष्मी माँ तो धन देकर,
करती है घर में आनंद,
इनके आशीर्वाद का अमृत,
आज हम सभी पायेंगे,
लक्ष्मी माँ के साथ साथ,
हम गणपति को भी मनाएंगे,
आई दिवाली..................।
कमल पुष्प पर धन की देवी,
लक्ष्मी माता विराजे,
मूषक पर शिव गौर नंदन,
देव गणेशा साजे,
श्रद्धा भाव से, बड़े चाव से,
इन दोनों को रिझाएंगे,
लक्ष्मी माँ के साथ साथ,
हम गणपति को भी मनाएंगे,
आई दिवाली..................।
मन की सारी इच्छाएं सारी अब,
तो पूरी हो जायेंगी,
देव गजानंद के संग लक्ष्मी,
मैया घर आएँगी,
सच्चे मन से, लक्ष्मी गणेश की,
आरती शर्मा गायेंगे,
लक्ष्मी माँ के साथ साथ,
हम गणपति को भी मनाएंगे,
आई दिवाली..................।
आई दिवाली, खुशियों वाली,
घर में दीप जलाएंगे,
लक्ष्मी माँ के साथ साथ,
हम गणपति को भी मनाएंगे,
आई दिवाली..................।
भजन श्रेणी : लक्ष्मी माता भजन Lakshmi Mata/Laxmi Mata Bhajan : सभी भजन देखें
Diwali 2022 | Aayi Diwali Khushiyon Wali | आयी दिवाली खुशियों वाली | Lakshmi Ganesh Pujan 2022
इस भजन से सबंधित अन्य भजन निचे दिए गए हैं जो आपको अवश्य ही पसंद आयेगे, कृपया करके इन भजनों को भी देखें.
यह भी देखें You May Also Like