ये भाव का ये भूखा मेरा संवारा बिहारी

ये भाव का ये भूखा मेरा संवारा बिहारी


ये भाव का ये भूखा, मेरा साँवरा बिहारी,
जो भाव से पुकारे, दौड़े आते हैं बिहारी।
ये भाव का ये भूखा, मेरा साँवरा बिहारी...

मीरा का मोहन तू, धन्ना का बनहाली,
कर्मा का भा के कीचड़, तू दे गया था ताली।
तेरी बाट में भी जो हूँ, रख लीना लाज मेरी,
जो भाव से पुकारे, दौड़े आते हैं बिहारी।
ये भाव का ये भूखा, मेरा साँवरा बिहारी...

नानी का बन के भाई, तूने रीत निभाई,
नरसी की हुंडी को भी, पलभर में है स्वीकारी।
हम बन गए सुदामा, हमसे निभा लो यारी,
जो भाव से पुकारे, दौड़े आते हैं बिहारी।
ये भाव का ये भूखा, मेरा साँवरा बिहारी...

खाटू में बन के बेटा, है शीश का दानी,
तुम-सा नहीं जगत में, है तीन बाण धारी।
‘सत्या’ ने आ के बाबा, झोली खाली पसारी,
जो भाव से पुकारे, दौड़े आते हैं बिहारी।
ये भाव का ये भूखा, मेरा साँवरा बिहारी...


मेरा साँवरा बिहारी - Mera Sanwara Bihari - सुपरहिट श्याम बाबा भजन - Saawariya

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


साँवरा बिहारी (कृष्ण) केवल भाव का भूखा है—वह भक्त की सच्ची भावना, प्रेम और श्रद्धा पर तुरंत रीझ जाता है। जो भी उसे सच्चे भाव से पुकारता है, उसके लिए कृष्ण दौड़े चले आते हैं। मीरा, धन्ना, कर्मा, नरसी, सुदामा—सभी के उदाहरण यही दिखाते हैं कि कृष्ण ने उनके प्रेम और विश्वास पर हमेशा अपनी कृपा बरसाई।

कृष्ण ने हर भक्त की लाज रखी, चाहे वह मीरा का मोहन हों, धन्ना के लिए बनहाली बनें, कर्मा के कीचड़ में ताली बजाएँ या नरसी की हुंडी स्वीकार करें। खाटू में वे बेटे और शीश के दानी बनते हैं, और तीन बाणधारी के रूप में सबकी रक्षा करते हैं। ‘सत्या’ की तरह जब भी कोई भक्त अपनी झोली खाली लेकर भाव से पुकारता है, कृष्ण उसकी पुकार जरूर सुनते हैं।

Song - Mera Sanwara Bihari
Singer - Pinki Gahlot ( 8233477878 )
Music - Dinesh Maali
Lyrics - Rakesh Saini
Copyright - Saawariya

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post