तेरे चरण में लिपट जाऊ भजन

तेरे चरण में लिपट जाऊ भजन


तेरे चरण कमल में श्याम, 
लिपट जाऊँ रज बन के,
लिपट जाऊँ रज बन के... 
लिपट जाऊँ रज बन के...

नित-नित तेरा दर्शन पाऊँ,
हरषि-हरषि के हरिगुण गाऊँ,
मेरे नस-नस बस जाओ श्याम, 
लिपट जाऊँ रज बन के,
तेरे चरण कमल में श्याम, 
लिपट जाऊँ रज बन के...

छिन-छिन तेरा सुमिरन होवे,
सब कुछ तुझपे अर्पण होवे,
सब दिन आठों याम, 
लिपट जाऊँ रज बन के,
तेरे चरण कमल में श्याम, 
लिपट जाऊँ रज बन के...

श्यामसुंदर से लगन है लागी,
प्रीति पुरानी मन में जागी,
अब आ गया तेरे धाम, 
लिपट जाऊँ रज बन के,
तेरे चरण कमल में श्याम, 
लिपट जाऊँ रज बन के...


तेरे चरण में लिपट जाऊ श्याम - Tere Charan Me Lipat Jau Shyam - Mridul Krishna Shastri Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.
 

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।


यह भजन गहरे प्रेम और समर्पण की भावना से भरा है, जिसमें भक्त अपने श्याम (कृष्ण) के चरण कमलों में रज बनकर लिपट जाने की कामना करता है। हर पल उनका सुमिरन करना, उनका दर्शन पाना और हरिगुण गाना उसकी जीवन-धारा बन गया है। भक्त चाहता है कि श्याम उसकी नस-नस में समा जाएं, उसकी पूरी जिंदगी उनके चरणों को अर्पित हो। पुरानी प्रीति और लगन जाग उठी है, और अब वह अपने प्रीतम के धाम में आकर पूर्ण समर्पण के साथ उनके चरणों में लिपट जाना चाहता है।

Album - Mridul Pushpanjali ( Vol.1 )
Song - Tere Charan Me Lipat Jau Shyam
Singer - Mridul Krishan Shastri
Music - Mridul Krishna Shastri

यह भजन भी देखिये
तू है थानेदार सांवरे करले गिरफ्तार
चाँदी का पालना लायो मारा सेठ जी भजन
बन गए श्याम तेरे बावरे सांवरे
सांवरिया नाम तुम्हारो लागे मन जीते प्यारा
श्रृंगार तेरा देखा तो तुझ में खो गया हूँ
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर भजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें

Next Post Previous Post