दुनिया के दुख हरने वाले, भगवान को भी दुख आन पड़ा, जग को रोशन करने वाले, को काली रात में आना पड़ा, दुनिया के दुख हरने वाले, भगवान को भी दुख आन पड़ा।
जब जेल के ताले टूट गये, मां बाप के बंधन छूट गये, जब जन्म लिया बंदी गृह मे, तो तुरन्त ही गोकुल जाना पड़ा, दुनिया के दुख हरने वाले, भगवान को भी दुख आन पड़ा।
ये चौदह लोक के स्वामी हैं, घट घट के अन्तर्यामी हैं, सुंदर महलों को छोड़ सभी, इन्हें जनम जेल में लेना पड़ा, दुनिया के दुख हरने वाले, भगवान को भी दुख आन पड़ा।
ये अजय अभय और अविनाशी, मथुरा और वृंदावन वासी, गोकुल वासी की रक्षा मे, गोवर्धन को भी उठाना पड़ा, दुनिया के दुख हरने वाले,
Khatu Shyam Ji Bhajan Lyrics in Hindi,Krishna Bhajan Lyrics Hindi
भगवान को भी दुख आन पड़ा।
ये जगत गुरु और ज्ञानेश्वर, भगवत गीता के योगेश्वर, अर्जुन को गीता ज्ञान दिया, अपनों से भी युद्ध करना पड़ा, दुनिया के दुख हरने वाले, भगवान को भी दुख आन पड़ा।
सारी दुनिया के दाता हैं, और स्वर्ग-नर्क के राजा हैं, राजा हो कर भी धरती पर, अवतार ले इन को आना पड़ा,
दुनिया के दुख हरने वाले, भगवान को भी दुख आन पड़ा।
दुनिया के दुख हरने वाले, भगवान को भी दुख आन पड़ा, जग को रोशन करने वाले, को काली रात में आना पड़ा, दुनिया के दुख हरने वाले, भगवान को भी दुख आन पड़ा।