मैं भोला पर्वत का तू राणी महलाँ की भजन

मैं भोला पर्वत का रै तू राणी महलाँ की भजन

मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महलाँ की,
तेरी मेरी पार पड़े ना, बेशक लिखी पहलां की,
मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की,
तेरी मेरी पार पड़े ना, बेशक लिखी पहलां की।

किसी राजा तै ब्याह करवा ले, मेरी गेल म रे पछतावेगी,
तेरी काया पड़जा काली रे, तने याद महल की आवेगी,
मेरा काम्बल तक का ब्योंत नही, जाडे म ठर ठर कांपेगी,
मैं आंख तीसरी आला सू, मेरे छो नै क्यूं कर सांभेगी,
हठ छोड़ दे न गौरी, मेरी रहण न गेल्या की,
मैं जिन्दगी ना दे सकता तने, राजे छेल्यां की।

मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की,
तेरी मेरी पार पड़े ना, बेशक लिखी पहलां की,
मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की,
तेरी मेरी पार पड़े ना, बेशक लिखी पहलां की।

तेरे हाथ में छाले पड़ ज्याँगे, जद भांग मेरी तू घोटगी,
मेरे प्यार के रस में खोक तू, सब हंसते हंसते ओटगी,
मेरे भाग में लिखा कालकूट का, जहर पड़ेगा पीणा रे,
तू देख देख क रोवगी, यो जीणा भी के जीणा रे,
परिवार नहीं मेरा, यारी भूत और बैलां की,
क्यूं छोड़ क आवे सुख छोरी, तू राणी महलां की।

मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महलाँ की,
तेरी मेरी पार पड़े ना, बेशक लिखी पहलां की,
मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की,
तेरी मेरी पार पड़े ना, बेशक लिखी पहलां की।

गल नाग रवे, निर्भाग रवे, मेरे चौ तरफे क आग रवे,
मेरा गुरु अंगीरा ऋषि हो या, अलबेले तांडव राग रवे,
एक डमरू स एक लोटा स, अर एक यो कुण्डी सोटा स,
तू प्रीत लगाव कड़ बता, मेरा भाग कसूता खोटा स,
मैं समझ सकूं सारी, पीड़ा तेरे नैना की,
क्यूं भागी बने इस जीवन में, तू काली रैना की।

मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की,
तेरी मेरी पार पड़े ना, बेशक लिखी पहलां की,
मैं भोला पर्वत का, रै तू राणी महला की,
तेरी मेरी पार पड़े ना, बेशक लिखी पहलां की।

भजन श्रेणी : शिव भजन ( Shiv Bhajan) शिव जी के सभी भजन देखने के लिए क्लिक करें.




Kaka WRLD - Bholenath (A Love Story) | Official Video | Arvindr Khaira | Main Bhola Parvat Ka

Song : Bholenath - A Love Story (Official Video)
Singer : Kaka WRLD / kakawrldd 
Music : Kaka WRLD
Lyrics & Composer : Kaka WRLD
Starring : Kaka WRLD & Angela Krislinzki
Video : Arvindr Khaira
DOP : Anurag Solanki
Editor : Zipsi

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post