हरी नाम में इतनी शक्ति है जो गाये अमर भजन

हरी नाम में इतनी शक्ति है जो गाये अमर भजन

हरी नाम में इतनी शक्ति है,
जो गाये अमर हो जाता है
उसे कोई कलेश सताये ना,
जो नित सत्संग में आता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है।

मीरा ने प्रभु का नाम लिया,
मोहन ने उसे महान किया,
भारत का हर एक नर नारी,
मीरा के ही गुण गाता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है।

अर्जुन ने प्रभु का नाम लिया,
मोहन उसका रथवान बना,
देखो अर्जुन की नैयां को,
प्रभु आप ही पार लगाते हैं,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है।

लिया नाम सहारा नंदनाई,
रक्षा की आकर रघुराई,
देखो ये प्रभु की अजब लीला,
प्रभु नंद नाई बन आता,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है।

क्या महिमा गाउँ नाम की,
नही शक्ति मेरी जुबान की,
ये तो गूंगे का ही गुण है,
जो गाये वहीं गुण गाता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है।

जिस पर कृपा हो जाती है,
वो नाम खजाना पाता है,
जो राशि के चक्कर कट जाते,
भव सागर से तर जाता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है।

हरी नाम में इतनी शक्ति है,
जो गाये अमर हो जाता है
उसे कोई कलेश सताये ना,
जो नित सत्संग में आता है,
प्रभु नाम में इतनी शक्ति है।

भजन श्रेणी : आध्यात्मिक भजन (Read More : Devotional Bhajan)
भजन श्रेणी : विविध भजन/ सोंग लिरिक्स हिंदी Bhajan/ Song Lyrics 


हरी नाम में इतनी शक्ति है जो गाये अमर हो जाता है | Hari Bhajan | Ekadashi Bhajan | Sheela Kalson हरी नाम में इतनी शक्ति है 

हरी नाम की शक्ति तो जैसे अमृत सी है, जो जपे वो अमर हो जाता है, कोई कलेश पास न फटके। सत्संग में बैठे ही कलह मिट जाता है, जीवन की हर लहर शांत हो जाती है। मीरा को मोहन ने ऊँचा उठाया, अर्जुन का रथ चलाया, नंदनाई को रघुराई ने रक्षा दी—प्रभु नाम ने ही ये चमत्कार दिखाए।

कृपा जिस पर हो जाए, वो नाम का खजाना पा लेता है, भवसागर पार हो जाता है। गूँगा भी गाए तो गुण बरस पड़ें, जुबान की कमजोरी नाम मिटा देता है। साधक को बस इतना करना है कि रोज सत्संग अपनाओ, नाम जप लो। आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री हरि जी की। 

■ Title ▹ Hari Naam Mei Itni Shakti Hai Jo Gaye Amar Ho Jata Hai
■ Artist ▹ Sonia
■ Singer ▹ Komal Gouri
■ Music ▹ Pardeep Panchal
■ Lyrics & Composer ▹ Traditional
■ Editing ▹KV Sain
■ Cameraman ▹ Gulshan Bawa 

यह भजन भी देखिये
मेरे बिक गये मदन गोपाल भक्तो भजन
देवी दुर्गा है सबकी माता भजन
शिव आए यशोदा के द्वार मात मोहे भजन 

Next Post Previous Post