मारन वाले से ज्यादा वो बड़ा बचाने भजन

मारन वाले से ज्यादा वो बड़ा बचाने भजन

मारन वाले से ज्यादा,
वो बड़ा बचाने वाला,
उसे दुश्मन क्या मारेगा,
जिसका भगवान रखवाला।

शावक हांडी में दब गए,
भीषण थी आग हवा की,
भोजन पानी ना खाया,
ना खाई रमक हवा की,
ईश्वर ने गजब दवा की
और जिन्दा उन्हें निकाला,
मारन वाले से ज्यादा,
वो बड़ा बचाने वाला,
उसे दुश्मन क्या मारेगा,
जिसका भगवान रखवाला।

भक्ति में शक्ति देखी
मीरा को बहुत सताया,
कभी कांटो पर चलवाया
कभी सर्पों से कटवाया,
विष का प्याला पिलवाया
विष बन गया अमृत प्याला,
मारन वाले से ज्यादा,
वो बड़ा बचाने वाला,
उसे दुश्मन क्या मारेगा,
जिसका भगवान रखवाला।

ताने था तीर आखेटक
ऊपर था बाज शिकारी,
आखेटक डसा नाग ने
गया तीर बाज के पारी,
दोनों मर गये शिकारी
गया जीत बचाने वाला,
मारन वाले से ज्यादा,
वो बड़ा बचाने वाला,
उसे दुश्मन क्या मारेगा,
जिसका भगवान रखवाला।

चाहे लाख हिमायती करलो
दुशमन तो एक भतेरा,
लाखों दुश्मन पर भारी
वो इकल दोस्त भतेरा,
वो जो हाथ पकड़ ले तेरा
तुझे कौन हराने वाला,
मारन वाले से ज्यादा,
वो बड़ा बचाने वाला,
उसे दुश्मन क्या मारेगा,
जिसका भगवान रखवाला।

ब्रह्म संसार रचैया,
विष्णु पालन करता है,
यमदूत का रूप बना कर
शिव शंकर जग हरता है,
क्यों कवी विजन करता हैं,
तेरे साथ है डमरू वाला,
मारन वाले से ज्यादा,
वो बड़ा बचाने वाला,
उसे दुश्मन क्या मारेगा,
जिसका भगवान रखवाला।

माघ एकादशी स्पेशल भजन : जिसका भगवन रखवाला | रामकुमार लक्खा | भगवान श्री हरि विष्णु भजन | Satsangi

 
Singer - Ram Kumar Lakkha 7883553531
Album - Jiska Bhagwan Rakhwala
Lyrics - Kabi Bijan
Composer : Kavi Bijan 
Music - Gulshan 
Label - sonotek Cassettes
Contact Person - Ankit Vij 09899429419, Leela Krishan Ji (09212183337 ) 

यह भजन भी देखिये
 

ऐसे ही अन्य मधुर भजन देखें

पसंदीदा गायकों के भजन खोजने के लिए यहाँ क्लिक करें।

अपने पसंद का भजन खोजे

Next Post Previous Post