अपने दिल का दरवाजा मैया हम खोल भजन
अपने दिल का दरवाजा मैया हम खोल के सोते है भजन
अपने दिल का दरवाजा मैया,हम खोल के सोते है,
सपने में आ जाना मैया,
ये बोल के सोते है,
अपने दिल का दरवाजा मैया,
हम खोल के सोते है।
सपने में आये तू कही,
आंख ना खुल जाये,
बाते करते करते,
दिन रात निकल जाये,
इस दुनिया से हर नाता,
हम तोड़ के सोते है,
अपने दिल का दरवाजा मैया,
हम खोल के सोते है।
सपना टूटे मेरा,
सपने में खो जाऊ,
सपने की चाहत में,
मैं फिर से सो जाऊ,
जीवन की सारी आशा,
हम छोड़ के सोते है,
अपने दिल का दरवाजा मैया,
हम खोल के सोते है।
ये प्रेम हमारा मैया,
बस इतना बढ़ जाये,
सपने में आने की,
तुझे आदत पड़ जाये,
बनवारी इन हाथो को,
हम जोड़ के सोते है,
अपने दिल का दरवाजा मैया,
हम खोल के सोते है।
अपने दिल का दरवाजा,
हम खोल के सोते है,
सपने में आ जाना मैया,
ये बोल के सोते है,
अपने दिल का दरवाजा मैया,
हम खोल के सोते है।
Apne Dil Ka Darwaja Hum Khol Ke Sote Hai || अपने दिल का दरवाज़ा हम खोल के सोते है || Krishna Bhajan
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं