अयोध्या में वापस आये श्री राम Ayodhya Me Wapas Aaye
राम रमैया राम रमैया सीता मैया,
अयोध्या में वापस आये श्री राम,
दीप जलाओ दीवाली मनाओ,
सफल कर लो अपने बिगड़े काम,
अयोध्या में वापस आये श्री राम।
घर घर में उजाला,
और पक रहे पकवान
दुल्हन सी सजी धरती,
आज आये भगवान,
खुशिया विखेर दो,
लेकर प्रभु का नाम,
अयोध्या में वापस आये श्री राम।
राम राम रटते गुजर जाए उमरिया,
कृपा करो ऐसी सीया के सांवरिया,
हर दर्द की दवा का,
नाम है राम राम,
अयोध्या में वापस आये श्री राम।
राम रमैया राम रमैया सीता मैया,
अयोध्या में वापस आये श्री राम,
दीप जलाओ दीवाली मनाओ,
सफल कर लो अपने बिगड़े काम,
अयोध्या में वापस आये श्री राम। राम रमैया राम रमैया सीता मैया,
अयोध्या में वापस आये श्री राम,
दीप जलाओ दीवाली मनाओ,
सफल कर लो अपने बिगड़े काम,
अयोध्या में वापस आये श्री राम।
श्री राम जी का मधुर भजन ~ अयोध्या में वापस आये श्री राम ~ Prabhu Shri Ram ji Bhajan
Singer Name - Seema Jha & Neha Nandani
Song Name - Ayodhya Mein Vaapas Aaye Shri Ram
Lyrics/Music - Ravindra Khare
आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं