भोले बाबा मेरे साथ हैं फिर दुनिया से क्या भजन

भोले बाबा मेरे साथ हैं फिर दुनिया से क्या भजन

भोले बाबा मेरे साथ हैं,
भोले बाबा मेरे साथ हैं,
फिर दुनिया से क्या डरना,
मेरा बाबा मेरे साथ है,
फिर दुनिया से क्या डरना,
मेरे सिर पर शिव का हाथ है,
फिर दुनिया से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं,
फिर दुनिया से क्या डरना।

शिव शंकर के नाम से,
चलती है ये सृष्टि सारी,
पाल रहे तीनों लोको को,
शिव भोले भण्डारी,
भोला ही सबका नाथ है,
फिर दुनिया से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं,
फिर दुनिया से क्या डरना।

अपना ये तन मन भोले,
बाबा के नाम किया है,
भोले की भक्ति के रंग से,
जीवन रंग लिया है,
नत शिव के पग पर मात है,
फिर दुनिया से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं,
फिर दुनिया से क्या डरना।

जो भोले का हो जाये,
उसका है सारा जमाना,
शंभू कृपा हो जाए तो,
बाकी ना रहे कुछ पाना,
शिव से जी जगत सनाथ है,
फिर दुनिया से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं,
फिर दुनिया से क्या डरना।

भोले बाबा मेरे साथ हैं,
भोले बाबा मेरे साथ हैं,
फिर दुनिया से क्या डरना,
मेरा बाबा मेरे साथ है,
फिर दुनिया से क्या डरना,
मेरे सिर पर शिव का हाथ है,
फिर दुनिया से क्या डरना,
भोले बाबा मेरे साथ हैं,
फिर दुनिया से क्या डरना।


भोले बाबा मेरे साथ Bhole Baba Mere Sath | Mahadev Song | Shiva Bhajan | Bholenath Song | Shiva Song

Singer: Gaurav Bangia
Lyrics: Suresh Tiwari Yassh
Music: Kashyap Vora
Music Label: Wings Music 

जब लगता है कि भोले बाबा सच में साथ हैं, तो दुनिया के डर खुद‑ब‑खुद धुँधले होने लगते हैं। इस भाव में ऐसा विश्वास बैठ जाता है कि जिस शक्ति ने ये सारी सृष्टि चलाई, जो तीनों लोकों को पालता है, वही हाथ अपने सिर पर महसूस होता है। तब चाहे भीड़ हो, कटिंग बातें हों या काम की टेंशन, दिल अंदर से इतना दृढ़ हो जाता है कि लगता है जैसे किसी शक्तिशाली छाया के नीचे बैठे हों—जहाँ हर धक्का भी हल्का लगता है।

शिव भक्ति के रंग में जीवन जैसे रंग जाता है, तब लगता है कि अपना तन‑मन सच में उन्हीं के नाम का हो गया। जो भी गलती हो जाए, उसे भी शिव के नाम पर ढालकर देखा जाता है, और यह एहसास आता है कि अगर वह सनाथ हैं, तो “दूसरा कौन रहेगा”। ऐसा भरोसा डर को टुकड़े‑टुकड़े कर देता है, और जीवन एक ऐसी यात्रा बन जाती है जिसमें अंदर से हमेशा यह आवाज़ गूँजती रहे—“मैं अकेला नहीं हूँ, मेरा बाबा मेरे साथ है।” आप सभी पर इश्वर की कृपा बनी रहे। जय श्री भोले बाबा जी की। 

यह भजन भी देखिये

Next Post Previous Post