नाम जपो जी जगदम्बे का नाम जपो भजन
नाम जपो जी जगदम्बे का नाम जपो भजन
नाम जपो जी नाम जपो,जगदम्बे का नाम जपो,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का नाम जपो,
नाम जपो सुखकरनी का,
नाम जपो दुखहरनी का।
जैसे रोटी खाओ,
भूख मिटाने के लिए,
वैसे नाम जपो मैया का,
सुख पाने के लिए,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का नाम जपो,
नाम जपो सुखकरनी का,
नाम जपो दुखहरनी का,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का नाम जपो।
नाम की माला जिसने फेरी,
उसके भाग सवंरते है,
नाम में इतनी शक्ती है,
पत्थर पानी तैरते है,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का,
नाम जपो सुखकरनी का,
नाम जपो दुखहरनी का।
नाम दीवानी मीरा पी गई,
विष का प्याला,
जैसे नाम खुमारी ने ध्यानु को,
अमर कर डाला था,
जैसे दवा पीयो रोग,
मिटाने के लिऐ,
वैसे नाम जपो मैया का,
सुख पाने के लिए,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का नाम जपो,
नाम जपो सुखकरनी का,
नाम जपो दुखहरनी का,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का नाम जपो।
नाम जपा प्रहलाद ने तो,
नर सिहं का अवतार हुआ,
प्रभु के हाथों पापी,
हिरणाकश्यप का उद्धार हुआ,
नाम के खातिर ध्रुव भक्त ने,
सब सुखो को छोड़ा था,
हुआ दीवाना प्रभु नाम का,
हरि से नाता जोड़ा था,
जैसे जिन्दगी जीयो,
हसँने हसाँने के लिए,
वैसे नाम जपो,
सुख पाने के लिए,
नाम जपो मैया को,
रिझाने के लिए,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का,
नाम जपो सुखकरनी का,
नाम जपो दुखहरनी का,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का नाम जपो।
नाम जपा था धने भक्त ने,
शालीग्राम को पूजा था,
उसके जैसा नाम दीवाना,
ओर ना कोई दुजा था,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का,
नाम जपो सुखकरनी का,
नाम जपो दुखहरनी का।
तू चचंल जय माँ,
जीवन सफल बना,
नाम की शक्ति,
अपने अन्दर छिपा,
जैसे पानी पीयो,
प्यास बुझाने के लिए,
वैसे नाम जपो मैया को,
मनाने के लिए,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का,
नाम जपो सुखकरनी का,
नाम जपो दुखहरनी का,
नाम जपो जी नाम जपो,
जगदम्बे का नाम जपो।
Naam japo ji naam japo ।। Navratre Bhajans ।। Mata Vaishno Devi bhajans ।। Maninder Ji
दिल में जब नाम की पुकार उठती है, तो जैसे रोज़ की रोटी खाने से भूख मिट जाती है, वैसे ही मैया का नाम जपने से सुख का रस भर आता है। नाम जपो, क्योंकि वो सुख लाने वाली है, दुखों को दूर करने वाली है। नाम की माला फेरी तो भाग्य खुद-ब-खुद संवरने लगते हैं, इतनी ताकत है उसमें कि पत्थर भी पानी पर तैरने लगते हैं। मीरा ने नाम की खुमारी में विष का प्याला पी लिया, फिर भी अमर हो गई। ध्रुव ने सब सुख छोड़ नाम की दीवानगी में हरि से नाता जोड़ा, प्रहलाद ने नाम जपा तो नरसिंह अवतार हुआ और पापी का भी उद्धार हो गया। धने भक्त ने शालीग्राम की पूजा की, नाम की ऐसी लगन कि कोई दूसरा वैसा नहीं।
जीवन को सफल बनाने के लिए, चंचल जय माँ को मनाने के लिए, नाम जपो जैसे प्यास बुझाने को पानी पिया जाता है। नाम में वो शक्ति छिपी है जो मन को शांत करती है, जीवन को रंग देती है। बस रोज़-रोज़ जपते रहो, क्योंकि मैया का नाम ही सब कुछ संभाल लेती है, दुख हर लेती है और सुख बरसा देती है। ईश्वर का आशीर्वाद ऐसे ही प्रकट होता है, जब नाम की मिठास दिल में उतर आती है और हर सांस में बस वही बस जाती है।
यह भजन भी देखिये
प्रभु चरणों में आके जो मिलता है
भोले बाबा मेरे साथ हैं
कबहूँ न करते बंदगी मलूकदास दोहे