अंजनी के लाला मेरी कुटिया में आना भजन

अंजनी के लाला मेरी कुटिया में आना भजन


अंजनी के लाला, मेरी
कुटिया में आना,
कुटिया में आके मेरे,
भाग्य जगाना।।

हर पल तुझको याद करूँ मैं,
आगे तेरे फरियाद करूँ मैं,
तुझको बुलाए, बाबा,
तुझको बुलाए, बाबा,
तेरा ये दीवाना,
अंजनी के लाला, मेरी
कुटिया में आना।।

कुटिया में मेरी चरण तो पाओ,
आकर मेरे भाग्य जगाओ,
तुझसे है, बाबा, मेरा,
तुझसे है, बाबा, मेरा,
रिश्ता पुराना,
अंजनी के लाला, मेरी
कुटिया में आना।।

प्रभु श्री राम की कसम है तुझको,
कब आओगे, बतलाओ मुझको,
भक्तों से किया हुआ,
भक्तों से किया हुआ,
वादा निभाना,
अंजनी के लाला, मेरी
कुटिया में आना।।

अंजनी के लाला, मेरी
कुटिया में आना,
कुटिया में आके मेरे,
भाग्य जगाना।।


अंजनी के लाला मेरी कुटिया में आना Anjani Ke Lala Meri Kutiya Mein | Mukesh Vinayak | Hanuman Bhajan

ऐसे ही अन्य भजनों के लिए आप होम पेज / गायक कलाकार के अनुसार भजनों को ढूंढें.

Bhajan : अंजनी के लाला मेरी कुटिया में आना Anjani Ke Lala Meri Kutiya Mein Aana
Singer : Mukesh Vinayak
Lyrics : Bhagat Ram Ji
Music : Sanskar Live
Mixing : Nixon Joseph (Sanskar Studio)
Label : Sanskar Music
 
मन में जब प्रभु के प्रति अटूट प्रेम जागता है, तब महलों की नहीं, उनके चरणों की चाह सबसे बड़ी बन जाती है। छोटी-सी कुटिया भी तब तीर्थ के समान पवित्र प्रतीत होती है, क्योंकि वहाँ प्रभु के आगमन की आशा बसती है। यही विश्वास रहता है कि उनकी कृपा का एक क्षण जीवन की सारी निराशाओं को दूर कर सकता है। हृदय बार-बार उन्हें प्रेम से पुकारता है और यही कामना करता है कि वे अपने भक्त की पुकार सुनकर उसके जीवन को अपनी कृपा से प्रकाशित कर दें। उनका स्मरण साहस, विश्वास और भक्ति का संचार करता है, जिससे हर कठिनाई छोटी लगने लगती है। उनके साथ आत्मा का संबंध केवल इस जन्म का नहीं, बल्कि अनादि काल से चला आ रहा प्रेम का बंधन प्रतीत होता है। यही कारण है कि मन बार-बार उन्हें अपने घर और हृदय में विराजने का निमंत्रण देता है। उनकी उपस्थिति से जीवन धन्य हो जाता है और हर श्वास में भक्ति का मधुर आनंद भर जाता है।
 
Saroj Jangir Author Author - Saroj Jangir

इस ब्लॉग पर आप पायेंगे मधुर और सुन्दर कृष्णा भजन, जन्माष्टमी भजनभजनों का संग्रह । इस ब्लॉग का उद्देश्य आपको सुन्दर भजनों के बोल/Lyrics उपलब्ध करवाना है। आप इस ब्लॉग पर अपने पसंद के गायक और भजन केटेगरी के भजन खोज सकते हैं....अधिक पढ़ें। 

Visit Home Page

Next Post Previous Post